Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

SCO समिट में कूटनीतिक रफ्तार तेज हुई, पाकिस्तान की हां, भारत का इंकार...

Aryan
2 Sept 2025 12:30 PM IST
SCO समिट में कूटनीतिक रफ्तार तेज हुई, पाकिस्तान की हां, भारत का इंकार...
x
पाकिस्तान लंबे समय से आर्मेनिया का विरोधी रहा है, लेकिन अजरबैजान के समर्थन में हमेशा खड़ा रहा है

नई दिल्ली। शंघाई सहयोग संगठन के मंच पर कूटनीतिक रफ्तार तेज हो गई है। अजरबैजान ने आरोप लगाया है कि भारत ने उसके पूर्ण सदस्यता आवेदन को रोक दिया है। यह आरोप ऐसे समय में सामने आया है जब अजरबैजान पाकिस्तान का सबसे बड़ा मददगार माना जाता है। कई बार भारत विरोधी मुद्दों पर उसके साथ खड़ा दिखाई दिया है। हालांकि, भारत की ओर से इस दावे पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

SCO शिखर सम्मेलन में अजरबैजान डायलॉग पार्टनर था

चीन के तियानजिन शहर में चल रहे SCO शिखर सम्मेलन में अजरबैजान डायलॉग पार्टनर के रूप में शामिल हुआ था। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन ने इस आवेदन के पक्ष में समर्थन दोहराया, लेकिन भारत ने इसका विरोध किया है। जानकारी के मुताबिक, भारत के रुख को शंघाई भावना के खिलाफ बताया जा रहा है और आरोप लगाया गया कि भारत का यह फैसला अजरबैजान की पाकिस्तान से निकटता से जुड़ा है।

पाकिस्तान ने उठाया कूटनीतिक कदम

इसी दौरान पाकिस्तान ने भी अपने कूटनीतिक कदम तेज कर दिए हैं। पाकिस्तानी विदेश मंत्री मुहम्मद इशाक डार ने हाल ही में आर्मेनिया के विदेश मंत्री अरारत मिर्जोयान से बातचीत की है। दोनों देशों ने आपसी राजनयिक संबंध स्थापित करने पर सहमति जताई है। इस कदम को ऐसे समय में उठाया गया है जब हाल ही में अमेरिका की मध्यस्थता में अजरबैजान और आर्मेनिया के बीच शांति समझौता हुआ है।

आर्मेनिया से रिश्ते सुधारने की कोशिश कर रहा पाकिस्तान

बता दें कि पाकिस्तान लंबे समय से आर्मेनिया का विरोधी रहा है, लेकिन अजरबैजान के समर्थन में हमेशा खड़ा रहा है। लेकिन अब पाकिस्तान आर्मेनिया से रिश्ते सुधारने की कोशिश कर रहा है।


Next Story