Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

वायुसेना पायलट बनना चाहती थी दिशा पटानी! अभिनेत्री ने खुद किया था खुलासा

Anjali Tyagi
30 March 2026 3:30 PM IST
वायुसेना पायलट बनना चाहती थी दिशा पटानी! अभिनेत्री ने खुद किया था खुलासा
x




मुंबई। दिशा पाटनी आज बॉलीवुड का जाना-माना नाम है। मगर आपको हैरानी होगी कि दिशा कभी भी अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थी। दिशा पटानी ने एक इंटरव्यू में यह खुलासा किया है कि अभिनेत्री बनना उनका कभी सपना नहीं था। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़कर मॉडलिंग शुरू की।


बचपन में दिशा भारतीय वायुसेना में पायलट बनना चाहती थीं। वह लखनऊ में बी.टेक (बायोटेक्नोलॉजी) की पढ़ाई कर रही थीं और इसी दौरान उन्होंने वैज्ञानिक बनने के बारे में भी सोचा था।


कॉलेज के दौरान उनके एक दोस्त ने उन्हें एक मॉडलिंग प्रतियोगिता के बारे में बताया, जिसका पुरस्कार विजेताओं को मुंबई ले जाना था।


प्रतियोगिता जीतने के बाद, उन्हें एक एजेंसी ने नोटिस किया। चूंकि मॉडलिंग के कारण उनकी कॉलेज अटेंडेंस कम हो रही थी, इसलिए उन्होंने पढ़ाई छोड़कर मॉडलिंग को ही करियर के रूप में चुनने का फैसला किया ताकि वह आत्मनिर्भर बन सकें।


मुंबई जाने के बाद उन्होंने टीवी विज्ञापनों के लिए ऑडिशन देना शुरू किया। उन्होंने स्वीकार किया कि ऑडिशन की तैयारी के दौरान ही उन्हें अभिनय से प्यार हो गया, जो कि कोई पहले से योजनाबद्ध रास्ता नहीं था।

Next Story