Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Divorce-love-murder: हरियाणवी मॉडल के कातिल का खुलासा! प्रेमी ने दिया था हत्या को अंजाम, जानें क्या थी वजह

Anjali Tyagi
17 Jun 2025 1:04 PM IST
Divorce-love-murder: हरियाणवी मॉडल के कातिल का खुलासा! प्रेमी ने दिया था हत्या को अंजाम, जानें क्या थी वजह
x
मॉडल शीतल का शव रविवार को शाम में खरखौदा क्षेत्र में एनसीआर वाटर चैनल के किनारे मिला था।



पानीपत। हरियाणा के पानीपत की फेमस मॉडल शीतल की हत्या की खबर ने सनसनी फैला दी थी और हर किसी को हैरान कर दिया था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि शीतल की हत्या उसके शादीशुदा बॉयफ्रेंड ने ही की थी। शीतल की भी 9 साल पहले शादी हो चुकी थी।


चाकू से की थी शीतल की हत्या

शीतल के बॉयफ्रेंड ने चाकू से गोदकर उसकी हत्या की थी और बाद में आरोप छुपाते हुए लाश को नहर में फेंक दिया था। आरोपी ने फिर खुद नहर में गिरने की कहानी रची। पुलिस ने सुनील को गिरफ्तार कर सख्ती से उससे पूछताछ की, जिसेक बाद पूरे केस का खुलासा हुआ।


क्या है हत्या की वजह

जानकारी के मुताबिक सुनील को शक था कि शीतल किसी और से बात करती है। वह शीतल से मिलना चाहता था, लेकिन शीतल उससे किनारा कर रही थी। दरअसल, शीतल जिंदगी में आगे बढ़ना चाहती थी। वह विशाल नाम के लड़के से शादी करने वाली थी। उसकी सगाई हो चुकी थी। इतना ही नहीं उसे विशाल के नाम का टैटू भी हाथ पर गुदवा लिया था। जब यह बात सुनील को पता चली तो उससे सहन नहीं हुआ और उसने शीतल का मर्डर कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था, जिसके बाद सुनील ने कार में ही शीतल की हत्या कर दी।


कैसे हुआ केस का खुलासा

बता दें कि हत्या से ठीक पहले शीतल को आखिरी बार सुनील के साथ देखा गया था। चश्मदीद गवाहों और CCTV फुटेज दोनों ने पुष्टि की कि घटना से पहले दोनों एक ही कार में यात्रा कर रहे थे। बाद में वही कार पानीपत के पास एक नहर में बरामद हुई, जो सुनील कुमार के नाम पर रजिस्टर्ड थी। यह तथ्य पुलिस के लिए काफी चौंकाने वाला था। शीतल का शव सोनीपत जिले में मिला, जिससे मामला और भी गंभीर हो गया। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस को यह मामला एक साजिश के कौर पर दिखाई दीं। जिसका शक सीधे सुनील कुमार की ओर गया। इसके बाद पुलिस ने सुनील को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जहां उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

Next Story