
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- DMRC ने बदला मेट्रो का...
DMRC ने बदला मेट्रो का समय, 8 अप्रैल IPL मैच को लेकर देर रात तक चलेगी ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली। आईपीएल फैंस के लिए एक राहत भरी खबर है। कल यानी 8 अप्रैल 2026 को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के मैच के लिए DMRC ने अपनी सेवाओं में वृद्धि की है। जानाकारी के मुताबिक, मैच के दिन मेट्रो अपनी तय समय सीमा से अधिक देर तक चलेगी, जिससे दर्शकों को स्टेडियम से अपने घर लौटने में किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। जिससे वो देर रात तक मैच का आनंद ले सकते हैं।
मेट्रो का समय सीमा बढ़ाई
8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस का मैच दिल्ली के ही अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। इसके मद्देनजर दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा का ध्यान रखते हुए DMRC ने यह फैसला लिया है। इसमें सभी लाइनों में आखिरी मेट्रो के समय को बढ़ा दिया गया है। इस वजह से मेट्रो पर मैच के बाद शहर में सड़कों पर कम भीड़ रहेगी।
इन लाइनों पर इतने बजे तक चलेगी मेट्रो
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के अनुसार, रेड लाइन- शहीद स्थल-रिठाला में आखिरी मेट्रो रात 12:10 बजे और रिठाला-शहीद स्थल रात 12:15 बजे चलेगी। येलो लाइन में हुडा सिटी सेंटर-समयपुर बादली के लिए आखिरी मैट्रो रात 11:45 बजे और समयपुर बादली-हुडा सिटी सेंटर रात 12:20 बजे तक चलेगी। वहीं ब्लू लाइन के लिए द्वारका सेक्टर 21-वैशाली रात 11:45 बजे, वैशाली-द्वारका सेक्टर 21 रात 12:00 बजे, द्वारका सेक्टर 21-नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी रात 11:35 बजे और नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी-द्वारका सेक्टर 21 रात 12:00 बजे तक चलेगी।
वायलेट लाइन एवं ग्रीन लाइन का समय सारणी
ग्रीन लाइन में कीर्ति नगर-ब्रिगेडियर होशियार सिंह में आखिरी मेट्रो रात 01:00 बजे, इंद्रलोक-मुंडका रात 01:00 बजे, ब्रिगेडियर होशियार सिंह-इंदरलोक रात 12:00 बजे और ब्रिगेडियर होशियार सिंह-कीर्ति नगर रात 12:10 बजे तक चलेगी। वहीं वायलेट लाइन के लिए कश्मीरी गेट-राजा नाहर सिंह रात 12:25 बजे और राजा नाहर सिंह-कश्मीरी गेट रात 11:20 बजे तक चलेगी।
इस लाइन पर 01:30 बजे तक आखिरी मेट्रो
पिंक लाइन के लिए मजलिस पार्क की ओर से आने वाली रात 12:12 बजे और मजलिस पार्क की दूसरी ओर से आने वाली रात 11:50 बजे, मौजपुर-शिव विहार रात 01:55 बजे और शिव विहार-मौजपुर रात 01:30 बजे तक चलेगी।
मैजेंटा लाइन पर रात 12:45 बजे तक आखिरी मेट्रो
मैजेंटा लाइन में बॉटैनिकल गार्डन-जनकपुरी वेस्ट रात 12:45 बजे, जनकपुरी वेस्ट-बॉटैनिकल गार्डन रात 12:30 बजे तक चलेगी। लाइन 8 एक्सटेंशन में जनकपुरी-कृष्णा पार्क एक्सटेंशन रात 01:50 बजे, कृष्णा पार्क एक्सटेंशन-जनकपुरी रात 01:30 बजे, मजलिस पार्क-दीपाली चौक रात 02:20 बजे और दीपाली चौक-मजलिस पार्क रात 02:20 बजे तक चलेंगी।
एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर इतने बजे तक चलेगी मेट्रो
ग्रे लाइन में द्वारका-धांसा बस स्टैंड रात 01:30 बजे और धांसा-द्वारका रात 01:15 बजे तक चलेगी। वहीं, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन यशोभूमि-नई दिल्ली रात 12:30 बजे और नई दिल्ली-यशोभूमि रात 01:00 बजे चलेगी।




