Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

ग्रहण खत्म होने के बाद करें कुछ काम! हिंदू धर्म और शास्त्रों के अनुसार विशेष कार्य करना होता है शुभ

Shilpi Narayan
3 March 2026 6:30 PM IST
ग्रहण खत्म होने के बाद करें कुछ काम! हिंदू धर्म और शास्त्रों के अनुसार विशेष कार्य करना होता है शुभ
x

नई दिल्ली। इस बार होली के एक दिन पहले चंद्र ग्रहण लगा है। जिस वजह से होली 4 मार्च को मनाई जा रही है। वहीं हिंदू धर्म में ग्रहण को लेकर कई मान्यता है। दरअसल, ग्रहण खत्म होने के बाद हिंदू धर्म और शास्त्रों के अनुसार कुछ विशेष कार्य करना शुभ और अनिवार्य माना जाता है।

पूरे घर में गंगाजल का करें छिड़काव

ग्रहण के तुरंत बाद पूरे शरीर को साफ करने के लिए स्नान करना सबसे जरूरी माना जाता है। संभव हो तो गंगाजल मिलाकर स्नान करें। साथ ही पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें। घर के मंदिर को साफ करें और मूर्तियों को गंगाजल से स्नान कराएं।

तुलसी के पत्ते बदलें

खाने-पीने की चीजों में जो तुलसी के पत्ते आपने ग्रहण से पहले डाले थे, उन्हें हटा दें और ताजा खाना बनाएं। ग्रहण के बाद दान का विशेष महत्व है। जरूरतमंदों को सफेद वस्तुएं जैसे चावल, चीनी, दूध, या आटा और सफेद वस्त्र दान करना बहुत शुभ माना जाता है।

पूजा-पाठ

शुद्धि के बाद घर के मंदिर में दीपक जलाएं और अपने इष्ट देव की आरती या पूजा करें। ग्रहण के सूतक काल के दौरान बना हुआ भोजन (यदि उसमें तुलसी न हो) नहीं खाना चाहिए। ग्रहण खत्म होने के बाद ताजा और शुद्ध भोजन बनाकर ही ग्रहण करें।

Next Story