Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

क्या आप जानना चाहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी का कोई भी गुण आपमें है...तो आइये नमो ऐप पर...

Aryan
17 Sept 2025 2:08 PM IST
क्या आप जानना चाहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी का कोई भी गुण आपमें है...तो आइये नमो ऐप पर...
x
पीएम मोदी के जन्मदिन पर नमो ऐप पर चलेगा डिजिटल अभियान

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर आज सेवा पर्व 2025 की शुरुआत हुई है। इस अभियान को नमो ऐप पर चलाया जा रहा है और 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इस पहल का मकसद सेवा की भावना को मजबूत करना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवनभर के समर्पण को सम्मानित करना है। नमो ऐप पर स्वयंसेवकों और आम जनता के लिए कई इंटरैक्टिव गतिविधियां तय की गई हैं। इसके तहत सेवा से जुड़े काम, क्विज, प्रदर्शनी और शुभकामनाएं देने के ऑप्शन भी शामिल हैं।

इन गतिविधियों का मकसद है लोगों को सेवा, शिक्षा और प्रेरणा से जोड़ना

इस डिजिटल पहल का मकसद सेवा संकल्प को प्रेरणा देना है। जो कि नागरिक को सेवा और देश की निर्माण की दिशा में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करता है। इन गतिविधियों का मकसद है लोगों को सेवा, शिक्षा और प्रेरणा से जोड़ना ताकि हर कोई डिजिटल माध्यम से इस खास मौके का हिस्सा बन सके।

ये हैं 9 इंटरैक्टिव गतिविधियां

सबका साथ, सबकी सेवा

इसमें 15 सेवा गतिविधियों में हिस्सा लिया जा सकता है। इसमें एक पेड़ मां के नाम अभियान, रक्तदान या स्वच्छता अभियान जैसी पहलें शामिल है। सेवा करने के बाद प्रतिभागी अपनी तस्वीर अपलोड कर सकते हैं। उन्हें लीडरबोर्ड व सर्टिफिकेट के जरिए सम्मान भी दिया जाएगा।

वर्चुअल प्रदर्शनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सेवा ही संकल्प, राष्ट्र प्रथम ही प्रेरणा है। नमो ऐप पर एक वर्चुअल प्रदर्शनी तैयार की गई है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के जीवन के 75 सालों की झलक देखने को मिलती है। मोदी माइलस्टोन्स फोटोबूथ फीचर में लोग पीएम की पृष्ठभूमि के साथ सेल्फी ले सकते हैं।

AI शुभकामना रील

AI शुभकामना रील भावनाओं के साथ जोड़ती है, जिससे जनता तुरंत प्रधानमंत्री मोदी के लिए व्यक्तिगत AI-जनरेटेड जन्मदिन की शुभकामनाएं बना सकते हैं।

अपने मोदी गुण खोजें

इसके जरिए आप अपने मोदी गुण खोज सकते हैं, यानी प्रधानमंत्री के कौन से गुण आपमें समान हैं।

नो योर नमो क्विज

नो योर नमो क्विज के जरिए प्रतिभागियों को PM मोदी के जीवन और नेतृत्व से जुड़े सवालों का जवाब देने पर नंबर और सर्टिफिकेट दिया जाता है।

एक प्रतिकात्मक सामूहिक ट्रिब्यूट के रूप में “मैं भी मोदी”

इस अभियान में लोग सेवा करते हुए अपनी तस्वीर अपलोड कर सकते हैं। सभी तस्वीरों को मिलाकर पीएम मोदी का एक बड़ा कोलाज बनाती हैं।

नमो बुक कलेक्शन

नमो ऐप पर PM मोदी की प्रेरक यात्रा से जुड़ी किताबों का कलेक्शन भी उपलब्ध है।

नमो मर्चेंडाइज

नमो ऐप पर टी-शर्ट और मग जैसे नमो मर्चेंडाइज भी उपलब्ध हैं, जिन्हें सीधे ऑर्डर किया जा सकता है।

वर्ल्ड विशेज फीचर

वर्ल्ड विशेज फीचर दुनिया भर के नेताओं और हस्तियों के शुभकामना संदेश को एक साथ दिखाता है। इससे पीएम मोदी की ग्लोबल पहचान मजबूत होती है।



Next Story