
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- क्या प्रेमानंद महाराज...
क्या प्रेमानंद महाराज की उम्र जानना चाहते है?... चौंक जाइएगा! आज महाराज के जन्मदिन पर जान लें उनका असली नाम

वृंदावन। वृंदावन के प्रसिद्ध संत श्री हित प्रेमानंद महाराज जी का आज 57वां जन्मदिवस मनाया जा रहा है। वृंदावन के सुप्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज का जन्मोत्सव 2 दिन 18 और 19 मार्च को बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। 18 मार्च से शुरू हुए इस उत्सव में भक्ति, संगीत और संतों के समागम ने माहौल को आध्यात्मिक बना दिया है। दरअसल, चैत्र नवरात्रि के पहले दिन प्रेमानंद महाराज का जन्मदिन होता है इसलिए लोग उनके दर्शन के लिए पहुंचे थे।
महाराज जी का असली नाम क्या है
बता दें कि वृंदावन के प्रसिद्ध संत श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का असली नाम अनिरुद्ध कुमार पांडे है। उनका जन्म अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 30 मार्च 1969 को उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के सरसौल ब्लॉक के अखरी गांव में हुआ था।
13 वर्ष की आयु में छोड़ दिया था घर
बता दें, प्रेमानंद महाराज ने 13 साल की उम्र में अपना गांव और घर त्याग दिया था। उन्होंने छोटी सी उम्र में एक सन्यासी का जीवन जीने लगे थे। उन्होंने अपने जीवन का काफी समय वाराणसी में बिताया. ऐसा कहा जाता है कि एक रोज एक अजनबी संत ने प्रेमानंद महाराज को मथुरा में एक रासलीला कार्यक्रम में आने का न्योता दिया। मगर प्रेमानंद महाराज इसमें जाने के मूड में जरा भी नहीं थे।




