
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- नए वित्तीय वर्ष में...
नए वित्तीय वर्ष में अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग को करें सही, इन फ्री एप्स की मदद से, जानें कैसे करेगा आपकी सहायता...

नई दिल्ली। कल से नया वित्तीय वर्ष शुरू हो रहा है। पैसा कमाने की चाहत सबको होती है। लेकिन उससे भी अधिक जरूरी समय पर उसका सेविंग करना है। कई बार गलत निवेश हमें नुकसान उठाना पड़ता है। दरअसल हमें पता ही नहीं होता है कि कमाए हुए पैसों को सही ढंग से कहां और कैसे निवेश करना है। जीवन में खर्च के साथ सेविंग्स भी जरूरी है। जिससे अपना फ्यूचर फाइनेशियली सिक्योर कर सकें। लेकिन इसके लिए बेहतर प्लानिंग जरूरी है। आइए जानते हैं कुछ फ्री फाइनेंस ऐप्स के बारे में जो कि आपको सही फाइनेंशियल प्लानिंग की गाइड कर सके।
Zerodha Coin- यह भारत का सबसे बड़ा डिस्काउंट ब्रोकर है. इसके 'Coin' ऐप के जरिए आप बिना किसी शुल्क के डायरेक्ट म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। दरअसल इसमें आपको निवेश के दौरान डिस्ट्रीब्यूटर को कमीशन नहीं देना पड़ता इसलिए आपको सालाना 1-1.5 परसेंट का मुनाफा होता है।
Groww- यह नए निवेशकों के लिए सबसे आसान ऐप माना जाता है। इसमें आप फ्री में डीमैट अकाउंट खोल बिना किसी कमीशन के म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं।
IndMoney- यह एक ऐसा ऐप है, जिसके माध्यम से आप PF से लेकर म्यूचुअल फंड्स, स्टॉक्स सभी पुराने निवेशों को एक ही जगह मैनेज कर सकते हैं। यह आपको Apple, Google जैसे अमेरिकी कंपनियों पर दांव लगाने का मौका भी देता है।
OneScore- यह एक ऐसा ऐप है, जो आपको बिना किसी स्पैम कॉल या विज्ञापन के CIBIL और Experian स्कोर चेक करने की सुविधा देता है। इसमें स्कोर को सुधारने से संबंधित सलाह भी दी जाती है।
Paisabazar- इसमें भी आप फ्री में हर महीने अपना अपडेटेड क्रेडिट स्कोर चेक सकते हैं। इसका एक फीचर और भी है कि इसमें आप लोन और क्रेडिट कार्ड पर अलग-अलग बैंकों के दिए जा रहे ऑफर्स की आपस में तुलना कर सकते हैं।
CRED- यह एक मेंबर-ओनली ऐप है, जिसे खासतौर पर क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट के लिए बनाया गया है। हालांकि, केवल वे ही लोग CRED से जुड़ सकते हैं, जिनका क्रेडिट स्कोर 750 अथवा उससे अधिक है। CRED Money के जरिए आप एक ही जगह बैंक अकाउंट बैलेंस और ट्रांजैक्शन देख सकते हैं।
Walnut- यह एक ऐसा ऐप है, जो आपके बैंक SMS को पढ़कर खर्चों को अलग-अलग हिस्सों में बांट देता है ताकि आपको यह समझने में मदद मिले कि आपका पैसा आखिर जा कहां रहा है। इसके अलावा यह बिना किसी मैन्युअल एंट्री के आपका बजट मैनेज करता है और बिल पेमेंट की भी याद दिलाता है।




