Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

डॉक्टर ने सलीम खान को हेल्थ अपडेट किया जारी! जानें कैसी है अब उनकी तबीयत

Shilpi Narayan
18 Feb 2026 2:43 PM IST
डॉक्टर ने सलीम खान को हेल्थ अपडेट किया जारी! जानें कैसी है अब उनकी तबीयत
x

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान इस वक्त लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं। 17 फरवरी की सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें हॉस्पिटल लाया गया था। फिलहाल उन्हें डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है। पूरा परिवार सलीम खान की तबीयत को लेकर चिंता में हैं, जिसे लेकर बीते दिनों से ही परिवार वाले लगातार हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं।

कल तक उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया जाएगा

सलीम खान का इलाज डॉक्टर जलील पारकर की देखरेख में ही किया जा रहा है। इस दौरान उनके साथ डॉक्टर्स की टीम मौजूद है। उनकी सेहत को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, सलीम खान इस वक्त वेंटिलेटर पर हैं। हालांकि, उनकी सेहत में फिलहाल सुधार है। उन्हें मिनिमियल ब्रेन हैमरेज हुआ था, जिसको सर्जरी की जरूरत नहीं होती है। इसके लिए एक प्रोसिजर (DSA) किया गया है। फिलहाल डॉक्टर्स उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं, अगर सबकुछ कल तक बेहतर रहता है, तो उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया जाएगा।

सेफ्टी के लिए वेंटिलेटर पर रखा

डॉक्टर जलील पारकर ने जानकारी देते हुए बताया कि, 17 फरवरी की सुबह सलीम खान को उनके फैमिली डॉक्टर चोपड़ा ही लीलावती हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। उनकी कंडिशन को देखते हुए डॉक्टर्स ने उनका इलाज किया। जिसके बाद उन्हें ICU में शिफ्ट कर दिया गया। उनका ब्लड प्रेशर भी हाई था, इसलिए उन्हें सेफ्टी के लिए वेंटिलेटर पर रखा गया था। वो फिलहाल वेंटिलेटर में है, पर उनकी हालत ठीक है। एक प्रोसिजर (DSA) किया गया है। अगर कल तक उनकी सेहत ठीक रहती है, तो उन्हें वेंटिलेटर से भी हटा दिया जाएगा। अब वो बेहतर कर रहे है, पर उम्र जायदा होने की वजह से रिकवरी स्लो है।

आराम के बाद ही डिस्चार्ज का लिया जाएगा फैसला

डॉक्टर के अनुसार, सलीम खान को लीलावती हॉस्पिटल में पूरी मेडिकल हेल्प दी गई है। कई सीनियर डॉक्टर्स की निगरानी में ही उन्हें ICU में शिफ्ट करवाया गया। 18 फरवरी को उनका एक प्रोसिजर हुआ है, जिसके बाद उनकी हालत स्थिर है, लेकिन वो डॉक्टर्स की निगरानी में ही हैं.हालांकि, सलीम खान को कबतक डिस्चार्ज किया जाएगा, इस सवाल पर डॉक्टर ने कहा कि, फिलहाल नहीं। जब उन्हें आराम होगा, उसके बाद ही फैसला लिया जाएगा।

Next Story