Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

क्या सरकार सचमुच उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहती है? फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले के बाद सियासत तेज! मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी पर लगाया बड़ा आरोप

Shilpi Narayan
12 March 2026 1:13 PM IST
क्या सरकार सचमुच उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहती है? फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले के बाद सियासत तेज! मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी पर लगाया बड़ा आरोप
x

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला पर एक कार्यक्रम में हुआ था। जिसके बाद से देश की सियासत में हलचल मच गया है। दरअसल, विपक्ष इस मुद्दे पर मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगा रही है। बता दें कि मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि आज आपने पढ़ा होगा कि जम्मू कश्मीर में डॉ फारूक अब्दुल्ला साहब पर हमला हुआ और उनकी सुरक्षा पर गंभीर खतरा पैदा हो गया। ऐसा माहौल वहां क्यों बना? क्योंकि जिस जम्मू-कश्मीर को कभी राज्य का दर्जा था, वहां आज पूरी सुरक्षा व्यवस्था केंद्र सरकार और अमित शाह के नियंत्रण में है।

फारूक अब्दुल्ला की जान जा सकती थी

खरगे ने आगे कहा कि जब law and order पूरी तरह केंद्र के हाथ में है, तो वहां हालात इतने खराब क्यों हो रहे हैं कि वरिष्ठ नेताओं की जान पर बन आए? अगर एक मिनट की भी चूक होती, तो फारूक अब्दुल्ला की जान जा सकती थी। उन्हें तो उनके साथ मौजूद स्थानीय सुरक्षा कर्मियों ने बचा लिया। मेरा सीधा सवाल है। क्या सरकार सचमुच उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहती है? अगर चाहती है तो पूरी सुरक्षा क्यों नहीं दी गई?

केंद्र के नियंत्रण में कश्मीर के लोग और नेता दोनों असुरक्षित हैं

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सच्चाई यह है कि जब तक जम्मू-कश्मीर में राज्य का दर्जा बहाल कर लोकतांत्रिक सरकार नहीं बनेगी, तब तक वहां के लोग सुरक्षित महसूस नहीं करेंगे। आज की स्थिति साफ दिखाती है कि केंद्र के नियंत्रण में कश्मीर के लोग और नेता दोनों असुरक्षित हैं। जो लोग धर्मनिरपेक्षता, समाजवाद और देश की एकता के लिए खड़े हैं, उन्हें डर और हिंसा के माहौल में धकेला जा रहा है।

Next Story