Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-TikTok का कंट्रोल चीन से जाएगा छिन! जानें किसके हाथों में सौंपेंगे...

Aryan
26 Sept 2025 11:25 AM IST
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-TikTok का कंट्रोल चीन से जाएगा छिन! जानें किसके हाथों में सौंपेंगे...
x
टिकटॉक के अमेरिकी वर्जन में चीनी कंपनी का स्वामित्व 20% तक सीमित है, अब बांकी नियंत्रण अमेरिकी कंपनियों के पास होगा

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टिकटॉक के अमेरिकी वर्जन के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। टिकटॉक के अमेरिकी वर्जन में चीनी कंपनी का स्वामित्व 20% तक सीमित है, अब बांकी नियंत्रण अमेरिकी कंपनियों के पास होगा। इस डील में ओरेकल, माइकल डेल, रूपर्ट मर्डोक और अन्य प्रमुख अमेरिकी निवेशक शामिल हैं, जो ट्रंप के सहयोगी हैं।

ट्रंप ने कहा

व्हाइट हाउस में जब ट्रंप ने कार्यकारी आदेश पर साइन किया तब कहा कि टिकटॉक ऐप का अमेरिकी वर्जन अत्यधिक परिष्कृत निवेशकों द्वारा चलाया जाएगा। इन निवेशकों में क्लाउड प्लेटफॉर्म की दिग्गज कंपनी ओरेकल के संस्थापक लैरी एलिसन, तकनीकी निवेशक माइकल डेल और मीडिया टाइकून रूपर्ट मर्डोक शामिल होगें।

ट्रंप ने आगे कहा कि अगर मैं इसे 100 प्रतिशत MAGA बना सका तो करूंगा, लेकिन दुर्भाग्य से यह उस तरह से काम नहीं करेगा। इसके तहत हर समूह, हर फिलोसफी, हर नीति के साथ बहुत निष्पक्ष व्यवहार किया जाएगा।

TikTok का स्वामित्व अमेरिका के पास

अब अमेरिका को अमेरिका के स्वामित्व वाला TikTok मिलने जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने को एक कार्यकारी आदेश पर साइन किया है। इसके मुताबिक अब टिकटॉक के अमेरिकी वर्जन के लिए एक डील फाइनल किया गया है। जिसमें चीनी कंपनी का स्वामित्व कम होकर 20 प्रतिशत तक हो जाएगा, उसके अलावा कंट्रोल अमेरिका की कंपनियों के पास होगा। ये सभी कंपनियां राष्ट्रपति ट्रंप डोनाल्ड के सहयोगियों की है।

TikTok का उपयोग राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ कर सकते हैं

ट्रंप ने अपने आदेश में कहा है कि प्रस्तावित विनिवेश उन लाखों अमेरिकियों को अनुमति देगा जो हर दिन टिकटॉक का आनंद लेते हैं। इसके साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा करते हुए इसका उपयोग जारी रख सकते हैं।

दरअसल टिकटॉक को लेकर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक कानून पास करवाया था। इसके मुताबिक अगर टिकटॉक को अपने सबसे बड़े बाजार यानी अमेरिका में चलना है तो इसके चीनी मालिक बाइटडांस को अपने अमेरिकी ऑपरेशन को किसी अमेरिका कंपनी को बेचना पड़ेगा। यानी अमेरिका में जो टिकटॉक चलेगा, उसका कंट्रोल अमेरिकी कंपनी के हाथ में ही रहेगा। अगर चीनी कंपनी ने आदेश नहीं माना तो टिकटॉक को अमेरिका में बैन कर दिया जाएगा।


Next Story