Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

डोनाल्ड ट्रंप का ईरान पर बड़ा दावा! कहा- ईरान ने हमें तेल के 10 टैंकर गिफ्ट दिए...

Shilpi Narayan
26 March 2026 11:30 PM IST
डोनाल्ड ट्रंप का ईरान पर बड़ा दावा! कहा- ईरान ने हमें तेल के 10 टैंकर गिफ्ट दिए...
x

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने उन्हें 10 ऑयल टैंकर गिफ्ट किया है। ट्रंप के अनुसार 8 टैंकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पार चुका है और सभी पर पाकिस्तान के झंडे लगे थे। उन्होंने कहा कि ईरान ने युद्ध समाप्त करने की गंभीरता को दिखाते हुए ऐसा किया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान की तेल आपूर्ति पर नियंत्रण करना अमेरिका के लिए एक विकल्प है। साथ ही उन्होंने कहा कि ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से टोल नहीं लेना चाहिए, लेकिन वह ऐसा कर रहा है।

परमाणु महत्वाकांक्षाओं को हमेशा के लिए दे त्याग

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान को समझौता करना होगा या फिर हमले का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ईरान के पास अब मौका है कि वह अपनी परमाणु महत्वाकांक्षाओं को हमेशा के लिए त्याग दे और एक नए रास्ते पर आगे बढ़े। हम देखेंगे कि वे ऐसा करना चाहते हैं या नहीं। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो हम उनके लिए सबसे बुरा सपना साबित होंगे। फिलहाल हम हमला जारी रखेंगे।

देश के इतिहास में सबसे बेहतर स्थिति में

साथ ही ट्रंप ने पूछा कि क्या ईरान का समाधान वेनेजुएला जैसा हो सकता है, जहां यूएस ने निकोलस मादुरो को सत्ता से बेदखल कर दिया और कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के साथ तेल और अन्य मुद्दों पर काम करना शुरू कर दिया। इस पर ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला के साथ काम करने में हमें काफी सफलता मिली है। हमने अरबों-खरबों डॉलर कमाए हैं। वैसे, वेनेजुएला इस समय अपने देश के इतिहास में सबसे बेहतर स्थिति में है।

Next Story