Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Donald Trump: पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस पर भड़के राष्ट्रपति ट्रंप! मुकदमा चलाने की कही बात, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Shilpi Narayan
27 July 2025 1:17 PM IST
Donald Trump: पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस पर भड़के राष्ट्रपति ट्रंप! मुकदमा चलाने की कही बात, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
x
ट्रंप का कहना है कि कमला हैरिस और कुछ अन्य वरिष्ठ अमेरिकी सेलेब्स ने साल 2024 में राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान पैसे लिए हैं।

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार कई बड़े नेताओं पर हमलावर हैं। यहां तक कि ट्रंप पिछले कुछ दिनों में कई दिग्गजों पर नाराजगी जता चुके हैं। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क पर हाल के दिनों में भड़के थे। अब जानकारी सामने आई है कि राष्ट्रपति ट्रंप अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस पर भड़क उठे हैं।

ट्रंप ने कमला हैरिस पर मुकदमा चलाने की मांग की

यहां तक कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कमला हैरिस पर मुकदमा चलाने की मांग की है। दरअसल, ट्रंप का कहना है कि कमला हैरिस और कुछ अन्य वरिष्ठ अमेरिकी सेलेब्स ने साल 2024 में राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान पैसे लिए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ऐसा करना पूरी तरीके से गैरकानूनी है।

सितारों के समर्थन के बदले लाखों डॉलर किए खर्च

बता दें कि ट्रंप का दावा है कि ऐसा करने से अमेरिका के चुनावी अभियान के आर्थिक कानूनों का उल्लंघन हुआ है। राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर इस बारे में विस्तार से लिखा है। दरअसल अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस पर आरोप लगाते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने गायिका बियॉन्से, टीवी होस्ट ओपरा विन्फ्रे और सिविल राइट्स एक्टिविस्ट अल शार्पटन जैसे सितारों के समर्थन के बदले लाखों डॉलर खर्च किए।

समर्थन अभियान असली नहीं था

बतातें चलें कि ट्रंप का कहना है कि यह समर्थन अभियान असली नहीं था। ये पैसे लेकर हासिल किया गया समर्थन अभियान था। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर ट्रंप ने इस बारे में लिखा कि क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि क्या होगा यदि नेता सभी समर्थन करने वालों को पैसे देना शुरू कर दें? ट्रंप ने आगे लिखा कि कमला और उन सभी ने जिन्होंने पैसे लिए उन्होंने कानून तोड़ा है। इन सभी पर मुकदमा चलना चाहिए।

Next Story