
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- डोनाल्ड ट्रंप के करीबी...
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या, अमेरिका में राष्ट्रीय शोक की घोषणा, जानें पूरा मामला...

नई दिल्ली। अमेरिका की यूटा वैली यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान कंजरवेटिव युवा नेता एवं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सहयोगी चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। चार्ली किर्क की हत्या में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन काफी देर तक पूछताछ के बाद उसे रिहा कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं। ट्रंप के नजदीकी व्यक्ति की हत्या होने के बाद से वो बेहद आक्रोश में हैं। इस घटना के बाद अमेरिका के झंडे को आधा झुका दिया गया है।
सोशल मीडिया पर निधन की पुष्टि
किर्क यूटा वैली यूनिवर्सिटी में एक कॉलेज के कार्यक्रम में भाषण दे रहे थे, तभी उन पर हमला किया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की पुष्टि करते हुए शोक जाहिर किया है।
यूटा के गवर्नर स्पेंसर कॉक्स ने कहा- ये राजनीतिक हत्या
यूटा के गवर्नर स्पेंसर कॉक्स ने कहा कि ये राजनीतिक हत्या है। क्योंकि घटना तब हुई जब किर्क कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में दर्शकों से सवाल जवाब कर रहे थे। जैसे ही उन्होंने एक सवाल का जवाब दिया, तभी एक गोली उनके गले में दाग दी गई।
पुलिस के मुताबिक
पुलिस के मुताबिक, हमलावर काला कपड़ा पहने हुए था और कैंपस की इमारत की छत के ऊपर से गोली चलाई गई थी। हमले के तुरंत बाद कैंपस को खाली करा दिया गया, उसके बाद अनिश्चितकाल के क्लास को रद्द किया गया। इस मामले में अभी पुलिस छानबीन कर रही है।
सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें किर्क लहूलुहान होकर गिरते दिख रहे हैं, उसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल छा गया। इस वीडियो में किर्क सफेद टेंट के नीचे माइक में बोलते दिखाई दे रहे हैं, तभी अचानक एक गोली की आवाज आती है, उनके गले से जा टकराती है।
अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई के निदेश कास पटेल ने कहा
इस मामले पर अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई के निदेश कास पटेल ने कहा कि वह इस घटना पर नजर बनाए हुए हैं। मामले की जांच की हो रही है। इस हत्या की डेमोक्रेट और रिपब्लिकन नेताओं ने निंदा की है। वहीं, कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूज़ॉम ने इसे घिनौना और निंदनीय घटना कहा है। जबकि, पूर्व सांसद गैब्रिएल गिफर्ड्स ने चार्ली किर्क की मौत पर कहा कि उनकी हत्या से मेरा दिल टूट गया है।
कार्यक्रम में चार्ली के आने हुआ था विरोध
सूत्रों के मुताबिक, चार्ली किर्क का कार्यक्रम में आने से पहले ही विरोध हो रहा था। करीब 1,000 छात्रों ने ऑनलाइन याचिका दायर कर उनकी कैंपस एंट्री पर रोक लगाने की मांग की थी। लेकिन यूनिवर्सिटी ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता समझकर मंजूरी दे दी थी।
चार्ली किर्क का परिचय
चार्ली किर्क ट्रंप के करीबियों में गिने जाते थे। किर्क ने 2012 में शिकागो के उपनगर में टर्निंग प्वाइंट यूएसए की स्थापना की थी। इस संगठन का मकसद कॉलेज कैंपसों में कम टैक्स एवं सीमित सरकार की विचारधारा को बल देना था।