Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

चौंकिए मत! एक शख्स 45 सालों से अपने मुंह में लोहे की 150 पेपर पिन दबाकर रखता है, जानें क्यों

Anjali Tyagi
10 Feb 2026 3:20 PM IST
चौंकिए मत! एक शख्स 45 सालों से अपने मुंह में लोहे की 150 पेपर पिन दबाकर रखता है, जानें क्यों
x

नई दिल्ली। कई बार कुछ लोग ऐसे हैरतअंगेज कारनामे कर जाते है। जिन्हें सुनकर हैरानी होती है। मध्य प्रदेश में सतना के संजय विश्वकर्मा (58) किसी अजूबे से कम नहीं है। दरअसल 45 साल संजय अपने मुंह में 150 से अधिक पेपर पिन दबाकर रखते हैं। हैरानी की बात ये कि इस आदत के बावजूद उन्हें न तो खाने-पीने में परेशानी होती है, न दांतों में कोई समस्या और न ही जीवनशैली पर कोई नकारात्मक असर पड़ता है। पाने में चूना ज्यादा होने पर घाव हो सकता है, लेकिन पिन के कारण मुंह के अंदर खरोंच तक नहीं आती। संजय का यह कारनामा वाकई हैरान करने वाला है। उनके इस अनोखे हुनर और कहानी ने सभी को चौंका दिया है।

45 वर्षों का अभ्यास

संजय विश्वकर्मा पिछले 45 सालों से अपने मुंह में लोहे की नुकीली पेपर पिन रखने का अभ्यास कर रहे हैं। वह एक साथ अपने मुंह में 150 से भी ज्यादा पेपर पिन भर लेते हैं और उन्हें घंटों तक दबाए रख सकते हैं। सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि इतनी सारी नुकीली पिन मुंह में होने के बावजूद उन्हें आज तक कोई आंतरिक चोट या खरोंच नहीं आई है।

बचपन में शुरू हुई यह आदत

संजय बताते हैं कि महज 12 साल की उम्र में उन्होंने पान खाना शुरू किया। पान खाते वक्त दांतों में फंसी सुपारी को निकालने के लिए वह माचिस की तीलियों या अगरबत्ती की काड़ियों का इस्तेमाल करते थे, जो जल्दी टूट जाती थीं। विकल्प की तलाश में उन्होंने पिन का सहारा लिया और धीरे-धीरे पिन को मुंह में दबाए रखना उनकी आदत बन गई और साल दर साल पिन की संख्या बढ़ती गई।

अनोखा टैलेंट

वे इन पिनों को मुंह में रखकर सामान्य रूप से बातचीत भी कर लेते हैं, जिसे देख लोग दांतों तले उंगली दबा लेते हैं। संजय इसे अपनी सालों की मेहनत और एकाग्रता का परिणाम मानते हैं, जो अब उनकी पहचान बन चुका है।

Next Story