
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- ‘डोरेमोन’ के डायरेक्टर...
‘डोरेमोन’ के डायरेक्टर शिबायामा त्सुतोमु का लंग कैंसर से हुआ निधन, 84 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई। बच्चों के फेवरिट कार्टून शो ‘डोरेमोन’ के डायरेक्टर शिबायामा त्सुतोमु का 84 साल की उम्र में निधन हो गया। शिबायामा ने दो दशक से अधिक समय तक डोरेमोन को डायरेक्ट किया। जानकारी के अनुसार, उनकी मौत फेफड़ों के कैंसर के कारण हुई। उनके निधन का पुष्टि अजिया-डो एनिमेशन वर्क्स ने 17 मार्च को की। स्टूडियो के मुताबिक, शिबायामा का निधन 6 मार्च को ही हो गया था। परिवार की इच्छा के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार पहले ही निजी तौर पर किया जा चुका है।
एनिमेशन इंडस्ट्री में लंबा योगदान
उनका एनिमेशन इंडस्ट्री में लंबा योगदान रहा है। डोरेमोन जापानी एनिमेशन कार्टून शो है, जिसकी भारत में भी खूब पॉपुलैरिटी है। ‘डोरेमोन’ के कैरेक्टर बच्चों के बीच बेहद पॉपुलर है।
स्टूडियो का बयान
स्टूडियो ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, शिबायामा त्सुतोमु, एनिमेशन डायरेक्टर ने ‘डोरेमोन’ सीरीज को 20 साल से ज्यादा समय तक संभाला। उनका 6 मार्च को फेफड़ों के कैंसर से निधन हो गया। इसके साथ ही उनके एनिमे इंडस्ट्री में बड़े योगदान को भी सराहा गया। जापान में उन्हें अक्सर ‘नेशनल एनिमेशन का पिता’ कहा जाता है। शिबायामा त्सुतोमु ने ‘डोरेमोन’ के तौर जापान के सबसे फेवरिट कल्चरल एक्सपोर्ट्स को आकार देने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 1979 में ‘डोरेमोन’ टीवी सीरीज का निर्देशन किया और फ्रेंचाइजी पर आधारित 22 फीचर फिल्मों का निर्देशन किया, जिससे यह कई पीढ़ियों तक लोकप्रिय बनी रही।
शिबायामा त्सुतोमु की जर्नी
शिबायामा त्सुतोमु ने एनिमेशन में अपनी जर्नी 1963 में टोई एनिमेशन से शुरू हुई थी। इसके बाद वह ए प्रोडक्शन (अब शिन-एई एनिमेशन) में चले गए. इतने सालों में ‘डोरेमोन’ के अलावा ‘चिबी मारुको-चान’, ‘लुपिन III’ और ‘माजिमे नी फुमाजिमे काइकेत्सु जोरोरी’ जैसे एनिमेशन कार्टून शोज को उन्होंने डायरेक्ट किया।




