Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

परीक्षा के अरमां आंसुओं में बह गए...10 वीं बोर्ड की परीक्षा में देर से पहुंचने कई छात्रों को नहीं मिली एंट्री, देखें वीडियो

Shilpi Narayan
17 Feb 2026 1:40 PM IST
परीक्षा के अरमां आंसुओं में बह गए...10 वीं बोर्ड की परीक्षा में देर से पहुंचने कई छात्रों को नहीं मिली एंट्री, देखें वीडियो
x

पटना। बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा शुरू हो चुकी है। कुछ स्टूडेंट्स देर से परीक्षा केंद्र पर पहुंचे और गेट बंद होने पर दीवार फांदकर अंदर दाखिल हो गए। वहीं कुछ छात्राओं को देर होने पर जब एंट्री नहीं मिली तो उन्हें आंसू बहाते देखा गया। बिहार बोर्ड की मैट्रिक (10वीं)परीक्षा आज से शुरू हो गई है। पहले दिन हिंदी का पेपर दे रहे छात्र-छात्राएं सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर जमा होने लगे थे।

गेट बंद होने से छात्रों की बेचैनी बढ़ने लगी

वहीं स्टूडेंट्स के साथ ही अभिभावकों का बड़ा जमावड़ा परीक्षा केंद्रों के आसपास नजर आया। वहीं इस दौरान कुछ अजब-गजब दृश्य भी नजर आए। कुछ छात्रों को परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने में देरी हो गई लिहाजा गेट बंद कर दिया गया। परीक्षा केंद्र का गेट बंद होने से छात्रों की बेचैनी बढ़ने लगी। कुछ छात्र तो दीवार फांदकर परीक्षा केंद्र के अंदर के अंदर दाखिल हो गए जबकि कुछ स्टूडेंट्स परीक्षा केंद्र के बाहर आंसू बहाते नजर आए। बता दें कि पटना के मिलर स्कूल पर भी कुछ ऐसा ही दृश्य देखने को मिला। यहां परीक्षा को लेकर छात्र और अभिभावक सुबह से ही जमा होने लगे थे।

परीक्षा केंद्र के अंदर दाखिल हो गया

वहीं देर से पहुंचने पर एक छात्र गेट से दाखिल नहीं पाया। उसने गेट पर मौजूद कर्मचारियों से भी मिन्नत की ताकि वह परीक्षा में शामिल हो सके। फिर बेताबी में छात्र ने आव देखा न ताव और दीवार फांदकर परीक्षा केंद्र के अंदर दाखिल हो गया। ठीक इसी तरह का नजारा बेगूसराय में भी देखने को मिला। यहां एसके महिला कॉलेज परीक्षा केंद्र पर तीन छात्राएं करीब 15 मिनट देर से पहुंची। उन्हें लगा कि 9.30 तक एंट्री है। इसी कन्फ्यूजन के कारण लेट से पहुंचीं और काफी गुहार लगाए जाने के बाद जब एंट्री नहीं मिली तो तीनों छात्राएं दीवार फांदकर अंदर चली गई। इस दौरान अंदर मौजूद सुरक्षा कर्मी बाहर निकालने के लिए धक्का देते रहे। लेकिन इधर से अभिभावकों ने तीनों को धक्का देकर अंदर पहुंचा दिया।

Next Story