
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- टी20 विश्व कप के फाइनल...
टी20 विश्व कप के फाइनल में समापन समारोह की वजह से जानें कितने बजे शुरू होगा महा-मुकाबला

नई दिल्ली। टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबले में महज एक दिन का समय रह गया है। वहीं फाइनल में भारतीय टीम का भिड़ंत न्यूजीलैंड से होने वाला है। इस मैच के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं। जहां भारत और न्यूजीलैंड के बीच कांटे की टक्कर की उम्मीद लगाई जा रही है। सूर्यकुमार की टीम पर टी20 विश्व कप के फाइनल में इतिहास रचने की उम्मीदों का बोझ होगा।
नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में भारत के हाथ लगी है निराशा
बता दें कि दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियमों में से एक नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में भारत को 19 नवंबर 2023 को बड़ा झटका लगा था जब वह ऑस्ट्रेलिया से वनडे विश्व कप का फाइनल हार गया था। तब भारत ने भावुक नम आंखों वाले रोहित शर्मा को ड्रेसिंग रूम की सीढ़ियों पर चढ़ते हुए देखा था। केवल भारतीय टीम ही नहीं बल्कि स्टेडियम में मौजूद 93000 दर्शक भी सन्न रह गए थे। भारत ने हालांकि 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 विश्व कप जीतकर इसकी काफी हद तक भरपाई कर दी थी।
मैच से पहले होगा समापन समारोह
अहमदाबाद में फाइनल मुकाबले से ठीक पहले समापन समारोह का आयोजन होगा। आईसीसी ने बताया है कि समापन समारोह में रिकी मार्टिन, सुखबीर और फालगुनी पाठक प्रस्तुति पेश करेंगे और अपने गानों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। आईसीसी के अनुसार, समापन समारोह शाम 5:30 बजे से शुरू होगा। इस मैच को देखने आने वाले दर्शकों के लिए आईसीसी ने बताया कि स्टेडियम के गेट दोपहर 3:30 बजे से खुल जाएंगे। समापन समारोह मैच शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले होगा, इसका मतलब है कि मुकाबला अपने तय समय से ही शुरू होगा।
कितने बजे से खेला जाएगा फाइनल मैच
दरअसल, भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप का फाइनल मैच 08 फरवरी यानी रविवार को खेला जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप का फाइनल मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे होगा।




