
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- प्रचंड ठंड को देखते...
प्रचंड ठंड को देखते हुए गाजियाबाद में अब मकर संक्रांति के बाद इन कक्षाओं के खुलेंगे स्कूल, बड़े बच्चों के लिए आज से बदला स्कूल टाइम

नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में ठंड का कहर जारी है। प्रचंड ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, गाजियाबाद जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। मौसम विभाग ने जिले के लिए आज कोहरे व शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके बाद दो दिन तक कोहरे का येलो अलर्ट रहेगा। गाजियाबाद के DM ने कल रात 12 जनवरी से स्कूल के समय में बदलाव का नोटिफिकेशन जारी किया था। जिसके बाद आज से तमाम स्कूलों का समयसारणी बदला गया है।
अगले आदेश तक विद्यालय सुबह 10 बजे नहीं खुलेंगे
मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, इस दौरान घने कोहरे के साथ सर्द हवाएं चलने और गलन बढ़ने की संभावना है। इससे खासकर सुबह व रात में परेशानी अधिक रहेगी। मौसम में बदलाव को देखते हुए शिक्षा विभाग ने बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत जिले के सभी स्कूलों में नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक 15 जनवरी तक छुट्टी कर दी है। साथ ही कक्षा छह से 12वीं तक के समय में बदलाव किया गया है। अगले आदेश तक विद्यालय सुबह 10 बजे से पहले नहीं खुलेंगे। बंद होने का समय दोपहर में तीन बजे रहेगा। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए चिकित्सकों ने भी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को गर्म कपड़ों से अच्छी तरह ढककर रखने और शीतलहर से बचने के लिए कहा गया है।
मौसम में नमी भी कम
बता दें कि रविवार को तेज रफ्तार से चली हवा ने प्रदूषण से राहत दिलाई। जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 62 अंक घटकर 289 पहुंच गया। हालांकि, लोनी 366 और वसुंधरा 322 एक्यूआई के साथ सबसे प्रदूषत इलाके रहे। यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि अधिकारियों का कहना है कि हवा की गति बढ़ने के साथ ही मौसम में नमी भी कम है। धूल के कण उड़ने के कारण वायु प्रदूषण के स्तर में गिरावट आई है। आगे और गिरावट आने की उम्मीद है।




