
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- इस जंग के कारण भारत...
इस जंग के कारण भारत में ईंधन महंगा होगा, इससे आर्थिक विकास की रफ्तार कम हो जाएगी...राहुल गांधी की भविष्यवाणी

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी जंग रुकने के नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। दरअसल उन्होंने भारत के चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान-अमेरिका और इजरायल के बीच छिड़ी जंग की कीमत भारत भी चुकायेगा। इतना ही नहीं कांग्रेस नेता ने कहा कि इस जंग के कारण भारत में ईंधन महंगा होगा, इससे आर्थिक विकास की रफ्तार कम हो जाएगी।
अमेरिका वैश्विक शक्ति के रूप में खुद को दिखा रहा है
राहुल गांधी ने कहा कि यह युद्ध अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच दिखाई दे रहा है लेकिन हकीकत में यह अमेरिका, चीन और रूस के बीच में एक व्यापारिक रणनीतिक प्रतिस्पर्धा को दिखाने वाला है। राहुल ने आगे कहा कि अमेरिका वैश्विक शक्ति के रूप में अपनी प्रमुख स्थिति को बनाए रखने का प्रयास कर रहा है, लेकिन चीन लगातार आगे बढ़ रहा है।
तनाव बढ़ने से गलत परिणाम सामने आएंगे
राहुल गांधी ने कहा कि मिडिल ईस्ट एनर्जी प्रोडक्शन में दुनिया का बड़ा केंद्र है, अब इस आपूर्ति पर दबाव बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि होर्मुज ऑफ स्ट्रेट दुनिया की तेल आपूर्ति के लिए खास रूट है। वहीं, तनाव बढ़ने की वजह से इसके परिणाम इस क्षेत्र से अधिक महसूस किए जाएंगे।
भारत को भी चुकानी होगी इसकी कीमत
राहुल गांधी ने कहा कि जब ये शक्तियां आपस में लड़ रही हैं तो अन्य देशों को भी इसकी कीमत चुकानी होगी, सबसे अधिक भारत पर इसका प्रभाव पड़ेगा, क्योंकि वह ऊर्जा आयात पर निर्भर है।




