Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

दुलारचंद हत्याकांड: अनंत सिंह को लगा तगड़ा झटका, कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज

Aryan
20 Nov 2025 4:29 PM IST
दुलारचंद हत्याकांड: अनंत सिंह को लगा तगड़ा झटका, कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
x
कोर्ट में दाखिल जमानत याचिका में अनंत सिंह ने खुद को राजनीतिक प्रतिशोध का शिकार कहा था।

पटना। बिहार की मोकामा सीट से जेडीयू विधायक अनंत सिंह को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल विधानसभा चुनाव के दौरान हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड में उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। बता दें कि अनंत सिंह ने जमानत के लिए पटना सिविल कोर्ट में याचिका दायर की थी।

अनंत सिंह राजनीतिक प्रतिशोध का शिकार थे

जानकारी के मुताबिक, पटना सिविल कोर्ट में दाखिल जमानत याचिका में अनंत सिंह ने खुद को राजनीतिक प्रतिशोध का शिकार कहा था। उन्होंने कहा कि मैं निर्दोष हूं। इस मामले में मेरा प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोई संबंध नहीं है। ये सब मेरी राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए आरोप लगाया गया है।

2 नवंबर को किए गए थे गिरफ्तार अनंत सिंह

बता दें कि शुरुआती जांच रिपोर्ट के तहत पर पुलिस ने अनंत सिंह पर एफआईआर दर्ज की थी। उसके बाद 1 नवंबर को उनकी गिरफ्तारी हुई फिर 2 नवंबर को उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद बेउर जेल भेजा गया था।

5वीं बार बने विधायक अनंत सिंह

अनंत सिंह ने मोकामा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। जहां से उन्होंने आरजेडी प्रत्याशी को 28 हजार से अधिक वोटों से हराया है। अनंत सिंह 5वीं बार विधायक बने हैं।

अनंत सिंह ने कहा

अनंत सिंह ने कहा था कि हम लोग टाल पर वोट मांग रहे थे। हमने देखा कि 7 गाड़ियां खड़ी हैं। मुझे लगा कि कोई वोट मांगने वाला है। इसके बाद मुर्दाबाद की नारेबाजी शुरू हो गई। फिर करीब 30 गाड़ियां आगे बढ़ गईं और 10 गाड़ियां पीछे रह गईं। उन गाड़ियों पर पथराव शुरू हो गया। अनंत सिंह ने सूरजभान सिंह आरोप लगाया था।


Next Story