Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

पहले बार-बार प्रेमी के साथ भाग जाती थी, एक दिन पति को लटका दिया फंदे पर... तीन बच्चों की मां की प्रेम कहानी है सबसे अलग!

Aryan
6 March 2026 3:50 PM IST
पहले बार-बार प्रेमी के साथ भाग जाती थी, एक दिन पति को लटका दिया फंदे पर... तीन बच्चों की मां की प्रेम कहानी है सबसे अलग!
x
होली के मौके पर बबलू गांव में आया तो ओमपाल की उससे कहासुनी हो गई थी। उसके बाद वह ओमपाल को जान से मारने की धमकी देकर चला गया था।

अमरोहा। यूपी के अमरोहा जिले के गजरौला से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, पति अवैध संबंध का विरोध करता था। लेकिन तीन बच्चों की मां को यह बात नागवार गुजरी, उसने बिना कुछ सोचे-समझे अपने पति की जान ले ली। इस मामले में पुलिस ने मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने जानकारी दी है कि महिला ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

13 साल पहले हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक, यह मामला गंगा के टापू में बसे दारानगर गांव का है। जहां किसान महावीर सिंह के तीन बेटों में ओमपाल सबसे बड़े थे। लगभग 13 साल पहले उनकी शादी हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली कल्लो के साथ हुई। दोनों को तीन बच्चे रविकांत,बेटी साक्षी और बेटा बादल हैं।

मृतक के छोटे भाई ने पत्नी और प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई

ओमपाल खेती के साथ ही मजदूरी भी करते थे। उनके छोटे भाई ने मृतक की पत्नी कल्लो और उसके प्रेमी आदमपुर थाना क्षेत्र के सिकंदराबाद निवासी बबलू के खिलाफ हत्या करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक, उनकी भाभी का बबलू के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

पति अक्सर करता था विरोध

पति ओमपाल हमेशा अवैध संबध का विरोध करते थे। कल्लो अपने प्रेमी के साथ कई बार भाग गई थी। एक बार तीन-चार महीने उसके साथ रहकर अपने घर लौटी थी। दो महीने पहले भी उसके साथ चली गई थी। कई दिन बाद घर लौटकर आई थी। इस बार चार मार्च को होली के मौके पर बबलू गांव में आया तो ओमपाल की उससे कहासुनी हो गई थी। उसके बाद वह ओमपाल को जान से मारने की धमकी देकर चला गया था।

ओमपाल को लटकाया फांसी पर

ओमपाल के भाई ने कहा कि बबलू और कल्लो ने मिलकर उनके भाई को फांसी पर लटकाकर हत्या कर दी। इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पंखे से लटका दिया।


Next Story