Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

कोलकाता में भूकंप के झटके! 5.5 रही तीव्रता, घरों-दफ्तरों से बाहर निकले लोग

Anjali Tyagi
27 Feb 2026 1:58 PM IST
कोलकाता में भूकंप के झटके! 5.5 रही तीव्रता, घरों-दफ्तरों से बाहर निकले लोग
x

कोलकाता। आज कोलकाता और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए है। बता दें कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई। जिसके बाद पूरे इलाकों में अफरी-तफरी मच गई। सभी लोग जल्द ही अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।

कितनी रही तीव्रता

रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.0 से 5.5 के बीच मापी गई है। भूकंप का केंद्र बांग्लादेश में पश्चिम बंगाल की सीमा के पास, साखिरा के करीब बताया जा रहा है।

जान-माल का नुकसान नहीं

कोलकाता के साथ-साथ सॉल्ट लेक, राजारहाट और दक्षिण कोलकाता में झटके काफी तेज थे। कई ऊंची इमारतों और ऑफिसों में पंखे और फर्नीचर हिलने लगे, जिससे घबराकर लोग सड़कों पर निकल आए। फिलहाल किसी भी बड़े जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है, प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Next Story