Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

बागेश्वर धाम से विश्व तक सनातन की गूंज, ऑस्ट्रेलिया संसद भवन में धीरेंद्र शास्त्री देंगे संदेश

Aryan
8 April 2026 11:39 AM IST
बागेश्वर धाम से विश्व तक सनातन की गूंज, ऑस्ट्रेलिया संसद भवन में धीरेंद्र शास्त्री देंगे संदेश
x
धीरेंद्र शास्त्री ऑस्ट्रेलिया के अलग-अलग शहरों में धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

नई दिल्ली। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं। जानाकारी के मुताबिक, यहां वो कैनबरा, पर्थ और सिडनी जैसे शहरों में धार्मिक कार्यक्रम करेंगे। आज यानी बुधवार को ऑस्ट्रेलियाई संसद में विश्व शांति और सनातन धर्म का संदेश देंगे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

भारत के प्रसिद्ध कथावाचक बागेश्वर बाबा यानी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए हैं। इस दौरान वो देश के अलग-अलग शहरों में धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। धीरेंद्र शास्त्री अंतरराष्ट्रीय मंचों से सनातन धर्म का संदेश देंगे। जिनमें बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग और स्थानीय नागरिकों के शामिल होने की उम्मीद है।

इतने तारीख तक ऑस्ट्रेलिया का दौरा

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 8 से 15 अप्रैल तक ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर रहेंगे। देश के प्रमुख शहरों कैनबरा, पर्थ और सिडनी में उनके भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आज मतलब बुधवार को कैनबरा में धीरेंद्र शास्त्री पहली बार पार्लियामेंट ऑफ ऑस्ट्रेलिया के हॉल में अपना संदेश देगें।

Next Story