Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड मामले में ईडी की नौ ठिकानों पर रेड! जानें क्या है 22 करोड़ के हेराफेरी की कहानी...

Aryan
25 Jan 2026 3:07 PM IST
गोवा नाइट क्लब अग्निकांड मामले में ईडी की नौ ठिकानों पर रेड! जानें क्या है 22 करोड़ के हेराफेरी की कहानी...
x
इस क्लब ने वित्त वर्ष 2023-24 और 2024-25 में करीब 22 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया।

नई दिल्ली। अरपोरा, गोवा स्थित नाइट क्लब 'बर्च' (रोमियो लेन), अग्नि कांड के मामले में इसके मालिक ईडी के निशाने पर हैं। दरअसल जांच एजेंसी 'ईडी'ने गोवा, नई दिल्ली और गुरुग्राम में स्थित नौ परिसरों पर सर्च अभियान चलाया है। जांच के दौरान पाया गया कि क्लब के मालिक, कथित धन शोधन गतिविधियों में शामिल रहे हैं। इस क्लब ने वित्त वर्ष 2023-24 और 2024-25 में करीब 22 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया। इतना ही नहीं यह क्लब अवैध रूप यानी जाली अनापत्ति प्रमाण पत्रों/लाइसेंसों के आधार पर चल रहा था।

22 करोड़ रुपये का राजस्व हुआ प्राप्त

दरअसल ईडी ने इस केस की जांच, गोवा पुलिस द्वारा दर्ज की गई दो एफआईआर के आधार पर अभियान चलाया था। इसमें पीएमएलए के तहत कुछ अनुसूचित अपराध शामिल हैं। तलाशी अभियान के दौरान वैधानिक अनुपालन में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं, जिनमें जाली दस्तावेजों के आधार पर लाइसेंस प्राप्त करना और सक्षम अधिकारियों से अनिवार्य अनुमोदन के अभाव में व्यावसायिक गतिविधियों का निरंतर संचालन करना शामिल है। जांच एजेंसी के दस्तावेज खंगाले तो मालूम पड़ा कि यह कमाई अपराध की आय प्रतीत होती है।

निजी बैंक खातों में धनराशि की गई स्थानांतरित

ईडी द्वारा संबंधित कानूनों के संभावित उल्लंघनों की जांच की जा रही है। प्रतिष्ठान के अवैध संचालन से अर्जित करोड़ों रुपये की धनराशि व्यक्तियों के निजी बैंक खातों के साथ-साथ समूह की अन्य संस्थाओं के खातों में भी स्थानांतरित की गई थी। तलाशी के दौरान जांच से संबंधित विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण बरामद और जब्त किए गए।

Next Story