
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- आज केरल में होगा...
आज केरल में होगा चुनावी शंखनाद, पलक्कड़ में पीएम मोदी भरेंगे हुंकार!

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार को केरल के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह आगमी विधानसभा चुनावों के लिए एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन के लिए चुनाव प्रचार में शामिल होंगे। वहीं, प्रधानमंत्री पलक्कड़ में एक रैली और त्रिशूर में एक विशाल रोड भी करेंगे। इस बात की जानकारी पीएम ने सोशल मीडिया के जरिए दी।
पीएम ने जानकारी साझा की
पीएम ने भी इस दौरा को लेकर सोशल मीडिया लिखा कि आज केरल की जनता के बीच रहने के लिए उत्सुक हूं। पलक्कड़ में एक रैली को संबोधित करूंगा और बाद में त्रिशूर में रोड शो में भाग लूंगा। केरल का माहौल एनडीए के पक्ष में है। लोग एलडीएफ और यूडीएफ के कुशासन से तंग आ चुके हैं।
हजारों कार्यकर्ता के पहुंचने की संभावना
सूत्रों के अनुसार, दोपहर करीब 2:30 बजे पलक्कड़ के फोर्ट मैदान में प्रधानमंत्री एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना है। इस रैली में भाजपा के वरिष्ठ नेता और क्षेत्र के एनडीए उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद है। पलक्कड़ का कार्यक्रम खत्म करने के बाद प्रधानमंत्री पड़ोसी जिले त्रिशूर के लिए रवाना होंगे। वह त्रिशूर के कुट्टनल्लूर हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी और अन्य पार्टी नेता उनका स्वागत करेंगे।




