Begin typing your search above and press return to search.

- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- चुनाव आयोग ने किया...
मुख्य समाचार
चुनाव आयोग ने किया ऐलान! 10 राज्यों में खाली हो रही 37 राज्यसभा सीटों के लिए इस तारीख को होगा मतदान
Aryan
18 Feb 2026 10:55 AM IST

x
तमिलनाडु की 6 और पश्चिम बंगाल की 5 सीटों के लिए भी वोट डाले जाएंगे
नई दिल्ली। राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। राज्यसभा की अप्रैल में खाली होने वाली 37 सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान कराया जाएगा। चुनाव को लेकर सभी राज्यों में तैयारी तेज कर दी गई है। राजनीतिक दल उम्मीदवारों के नाम का लिस्ट तैयार करने में लगे हैं।
इन सीटों पर होगा चुनाव
महाराष्ट्र की 7 सीटों पर चुनाव होगा, जबकि उड़ीसा की 4 सीटें खाली हो रही हैं। वहीं, तमिलनाडु की 6 और पश्चिम बंगाल की 5 सीटों के लिए भी वोट डाले जाएंगे। असम की 3 और बिहार की 5 सीटों पर चुनाव कराया जाएगा। इसके अलावा छत्तीसगढ़, हरियाणा और तेलंगाना की 2-2 सीटों पर मतदान होगा। हिमाचल प्रदेश की 1 राज्यसभा सीट के लिए भी चुनाव संपन्न कराया जाएगा। इन सभी सीटों पर 16 मार्च को मतदान होगा।
Next Story




