Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

BCCI अध्यक्ष समेत इन पदों के लिए होगा चुनाव, आम बैठक में लिया जाएगा फैसला, जानें कब होगी मीटिंग

Shilpi Narayan
6 Sept 2025 7:30 PM IST
BCCI अध्यक्ष समेत इन पदों के लिए होगा चुनाव, आम बैठक में लिया जाएगा फैसला, जानें कब होगी मीटिंग
x

मुंबई। BCCI की वार्षिक आम बैठक 28 सितंबर को मुंबई में होगी। वहीं इस महीने की शुरुआत में पूर्व भारतीय क्रिकेटर रोजर बिन्नी के इस्तीफे के बाद से बीसीसीआई अध्यक्ष का पद खाली है जबकि IPL के अध्यक्ष अरुण धूमल के छह साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद अनिवार्य कूलिंग पीरियड में जाने की संभावना है। BCCI की बैठक में बोर्ड अध्यक्ष और आईपीएल अध्यक्ष सहित कई पदों के लिए चुनाव होंगे।

इन पदाधिकारी के पद पर बने रहने की संभावना

दरअसल, जय शाह के आईसीसी के अध्यक्ष बनने के बाद इस साल जनवरी में सैकिया को सर्वसम्मति से सचिव चुना गया था। बता दें कि BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इसमें वे दो साल तीन महीने तक संयुक्त सचिव और नौ महीने तक सचिव रह चुके हैं। ऐसे में उनका पद पर बने रहना लगभग तय माना जा रहा है। इसके अलावा अन्य पदाधिकारी जिनके पद पर बने रहने की संभावना है, उनमें रोहन गौंस देसाई और प्रभतेज भाटिया के नाम शामिल हैं। देसाई को इस साल मार्च में संयुक्त सचिव चुना गया था और भाटिया को जनवरी में सैकिया के साथ कोषाध्यक्ष बनाया गया था।

बिन्नी को अक्तूबर 2022 में बनाया गया था BCCI अध्यक्ष

वहीं रोजर बिन्नी को अक्तूबर 2022 में BCCI अध्यक्ष बनाया गया था। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की जगह ली थी। गांगुली ने अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा किया था। तब बिन्नी शीर्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले एकमात्र उम्मीदवार थे। इससे पहले खबरें आई थी कि बिन्नी सितंबर में होने वाली बीसीसीआई की एजीएम तक पद पर बने रहेंगे, लेकिन जुलाई में 70 वर्ष के होने के कारण उनका कार्यकाल पूरा हो गया। बिन्नी के BCCI अध्यक्ष बनने के बाद भारत ने दो सीमित ओवर प्रारूप के आईसीसी टूर्नामेंट जीते हैं। भारत ने ICC टी20 विश्व कप 2024 और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अपने नाम किया था। बिन्नी के अध्यक्ष रहते ऐतिहासिक डब्ल्यूपीएल की भी शुरुआत हुई थी।

Next Story