Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

एलन मस्क बने इतिहास के सबसे अमीर व्यक्ति, इन दो देशों के जीडीपी से अधिक हुई इनकी संपत्ति..

Aryan
5 Feb 2026 8:30 PM IST
एलन मस्क बने इतिहास के सबसे अमीर व्यक्ति, इन दो देशों के जीडीपी से अधिक हुई इनकी संपत्ति..
x
मस्क और दुनिया के अन्य अमीर व्यक्ति के बीच अब बहुत बड़ा फासला हो गया है। गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज $281 बिलियन की नेट वर्थ के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

मुंबई। एलन मस्क का नाम सबने सुना होगा। दरअसल अब एक्स के मालिक सबसे अमीर शख्स भी बन गए हैं। उन्होंने दुनिया के सबसे अमीर शख्स होने का रिकॉर्ड बनाया है। उनकी दौलत पाकिस्तान और श्रीलंका की जीडीपी से भी अधिक हो गई है।

एलन मस्क की कुल संपत्ति 850 बिलियन डॉलर हुई

जानकारी के मुताबिक, मस्क अब इतिहास के सबसे अमीर इंसान बन गए हैं। मस्क की दौलत में यह बढ़ोतरी उनकी रॉकेट बनाने वाली कंपनी स्पेसएक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप xAI के आपस में मर्जर की वजह से हुई है। दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क की कुल संपत्ति 850 बिलियन डॉलर यानी करीब 77 लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा हो गई है। केवल एक दिन में उनकी नेट वर्थ 84 बिलियन डॉलर यानी लगभग 7 लाख करोड़ बढ़ गई।

मस्क की कुल दौलत पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल जैसे देशों की पूरी जीडीपी से भी अधिक है। फोर्ब्स बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, मस्क की मौजूदा नेट वर्थ 852 बिलियन डॉलर बताई जा रही है। यह भारत के टॉप 40 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति से भी अधिक है।

मस्क ने बनाए तगड़े रिकॉर्ड

अक्टूबर 2025 में वह दुनिया के पहले 500 बिलियन डॉलर की दौलत वाले व्यक्ति बने। ऐसा तब हुआ जब उन्होंने टेस्ला पर पूरा ध्यान देने के लिए ट्रंप सरकार के विभाग (DOGE) से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद 15 दिसंबर को स्पेसएक्स की कीमत बढ़ने के साथ ही उन्होंने $600 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया। फिर 19 दिसंबर को अदालत की ओर से टेस्ला के स्टॉक ऑप्शन दोबारा बहाल किए जाने के बाद वह 700 बिलियन डॉलर क्लब के अकेले सदस्य बन गए। इसके साथ ही जनवरी 2026 में उन्होंने इतिहास के सबसे अमीर व्यक्ति बनने का रिकॉर्ड भी बना लिया।

मस्क दुनिया अन्य अमीर लोगों इतने आगे

मस्क और दुनिया के अन्य अमीर व्यक्ति के बीच अब बहुत बड़ा फासला हो गया है। गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज $281 बिलियन की नेट वर्थ के साथ दूसरे नंबर पर हैं। लेकिन मस्क उनसे $578 बिलियन अधिक अमीर हैं।

Next Story