
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- PM मोदी और ट्रंप के...
PM मोदी और ट्रंप के बीच हुई बातचीत में एलन मस्क का कोई रोल नहीं... विदेश मंत्रालय ने तीसरे पक्ष के दावों को किया खारिज

नई दिल्ली। इन दिनों अफवाहों की झड़ी लगी हुई है। पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच 24 मार्च को हुई एक टेलीफोनिक बातचीत हुई थी। जिसेक बाद बातें उड़ी कि अरबपति एलन मस्क भी इसमें शामिल थे। हालांकि अब भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने इसे पूरी तरह खारिज कर दिया है।
विदेश मंत्रालय ने किया खंडन
विदेश मंत्रालय ने साफ तौर पर कहा है कि 24 मार्च को हुई यह टेलीफोनिक बातचीत सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच थी। इसमें कोई भी तीसरा पक्ष या निजी व्यक्ति शामिल नहीं था। एक रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से दावा किया गया था कि इस कॉल के दौरान एलन मस्क भी मौजूद थे। भारत सरकार ने इस दावे को गलत बताया है।
मिडिल ईस्ट संकट को लेकर हुई थी बातचीत
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार, दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति और वहां बढ़ते तनाव को कम करने पर अपने विचार साझा किए। मंत्रालय ने जोर दिया कि इस तरह की उच्च-स्तरीय आधिकारिक चर्चाएं स्थापित राजनयिक प्रोटोकॉल के तहत होती हैं, जिनमें आमतौर पर निजी व्यक्तियों की भागीदारी नहीं होती।




