Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

भारत के दौरे पर एलन मस्क के पिता एरोल मस्क, कल करेंगे रामलला के दर्शन, जानें भोलेनाथ के बारे में क्या कहा

Shilpi Narayan
3 Jun 2025 8:30 PM IST
भारत के दौरे पर एलन मस्क के पिता एरोल मस्क, कल करेंगे रामलला के दर्शन, जानें भोलेनाथ के बारे में क्या कहा
x

नई दिल्ली। अमेरिकी अरबपति एलन मस्क के पिता के एरोल मस्क इन दोनों भारत के दौरे पर हैं। वह कल अयोध्या जाएंगे और रामलला का दर्शन करेंगे। बता दें कि राम मंदिर में दूसरे प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ हो गया है। समारोह के दूसरे दिन यानी बुधवार को श्री राम जन्मभूमि में राजा राम और साथ अन्य देव विग्रह का प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा, हो सकता है इसमें मस्क भी भाग लें।

भगवान शिव की महिमा के बारें में भी बाताया

भारत पहुंचे मस्क ने भारतीय संस्कृति की तारीफ की है। उन्होंने कि कहा कि राम मंदिर का दौरा करने के लिए वह बेहद उत्सुक हैं। वह भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अद्भुत मानते हैं। राम मंदिर जाने को लेकर उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए बेहद खास अनुभव होगा। मस्क का अयोध्या आगमन उनकी भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के प्रति जुड़ाव को भी दर्शाता है। इतना ही नहीं अपने एक बयान में मस्क भगवान शिव की महिमा के बारें में भी बाताया।

रामलला का दर्शन पूजन कराया जाएगा

बता दें कि उन्होंने कहा कि यदि पूरी दुनिया शिव को फॉलो कर ले तो सभी तरह की समस्याओं का समाधान संभव है। इस दौरान मस्क ने सनातन धर्म की भी जमकर तारीफ की है। दूसरी तरफ राम मंदिर ट्रस्ट के एक पदाधिकारी ने कहा कि यदि एलन मस्क के पिता अपने प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत राम मंदिर आते हैं, तो उन्हें रामलला का दर्शन पूजन कराया जाएगा।

एरोल मस्क बन सकते हैं हिस्सा

दरअसल, फिलहाल राम मंदिर में दूसरे प्राण प्रतिष्ठा समारोह चल रहा है। आज इस समारोह का पहला दिन है। एरोल मस्क बुधवार को यहां पहुंचेंगे तो श्रीराम जन्मभूमि में राजा राम और सात अन्य देव विग्रहों का प्राण प्रतिष्ठा समारोह भी चल रहा होगा। एरोल मस्क भी हिस्सा लें सकते हैं।

Next Story