
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- मां मेड, पिता मजदूर के...
मां मेड, पिता मजदूर के घर से निकली परम ऐसे बनी That Girl, महज 6 दिनों में परम के गाने ने 30 लाख से अधिक व्यूज पाए

मोगा। पंजाब के मोगा जिले के छोटे से गांव दूनेके की 19 साल की लड़की परमजीत कौर इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं। उनका पहला Song That Girl है जो कि यूट्यूब पर हाल ही में रिलीज हुआ है। महज 6 दिनों में परम के गाने ने 30 लाख से अधिक व्यूज पा लिए है। इस गाने के से परमजीत को पंजाबी म्यूजिक की दुनिया में अलग पहचान मिली है। परमजीत कौर को लोग प्यार से परम कहते हैं।
साधारण सी लड़की के सपने
जानकारी के मुताबिक, परम का परिवार मुश्किल से गुजर-बसर करते हैं। उनकी मां घरों में काम करती हैं और पिता एक दिहाड़ी मजदूर हैं। परम ने अपने सपने की शुरुआत की संघर्ष के साथ की है। उन्होंने स्कूल में पढ़ने के साथ-साथ रैप में भी दिल्चसपी दिखाई और मोगा के DM कॉलेज में संगीत विषय की पढ़ाई करके अपनी कला को निखारा है। परम का कहना है कि उनका मकसद सिर्फ गाना गाना नहीं, बल्कि अपने परिवार के लिए बेहतर जीवन बनाना है। वह चाहती हैं कि उनके माता-पिता घर पर आराम से बैठकर जीवन-यापन करें।
मन्नी संधू ने That Girl को प्रोड्यूस किया
बता दें कि इस गाने को ब्रिटिश रिकॉर्ड प्रोड्यूसर मन्नी संधू ने प्रोड्यूस किया है। इसमें खास बात यह है कि यह ट्रैक किसी प्रोफेशनल स्टूडियो में नहीं, बल्कि पंजाब के एक Airbnb में रिकॉर्ड किया गया है।
मन्नी ने दी सोशल मीडिया पर जानकारी
मन्नी ने सोशल मीडिया पर बताया कि बाहर से आती आवाजें रिकॉर्ड हो रही थीं, लेकिन परम की आवाज इतनी दमदार थी कि गाने ने तुरंत ही अपना असर दिखाया। वीडियो की शूटिंग भी इंडिपेंडेंट रिकॉर्ड लेबल Collab Creations ने मोहाली में की। इस गाने की खासियत यह है कि इसे बड़े म्यूजिसन के मदद के बिना बनाया गया है।
रैप सीन में दिखाया आत्मविश्वास
पंजाब का रैप सीन मर्दाना है और लड़कियों को अक्सर वीडियो में गाने का ‘ब्यूटी एलिमेंट’ माना जाता है। लेकिन परम ने इस सोच को चुनौती दी है। उन्होंने अपने गीत में स्वतंत्रता, आत्मविश्वास और ताकत दिखाई है। गाने में वे कहती हैं कि उन्हें किसी का सहारा नहीं चाहिए और वे खुद ही अपनी पहचान बनाएंगी। That Girl में परम ने जियोणा मोड़ जैसे लोक नायक का भी जिक्र किया, जो गरीबों और उत्पीड़ितों का चैंपियन माना जाता है।