Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

नोएडा में कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन! पुलिस वैन तोड़ी, आग लगाई, जानें क्या है मांग

Anjali Tyagi
13 April 2026 10:47 AM IST
नोएडा में कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन! पुलिस वैन तोड़ी, आग लगाई, जानें क्या है मांग
x

नोएडा। नोएडा के फेज-2 इलाके में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर निजी कंपनियों के कर्मचारियों का प्रदर्शन तेज हो गया है। बता दें कि प्रदर्शनकारियों ने हिंसा अपनाते हुए पुलिस की गाड़ियों पर पथराव किया और कई अन्य वाहनों में तोड़फोड़ की है। पुलिस मजदूरों को शांत करवाने में जुटी हुई है, मगर वो किसी की नहीं सुन रहे है।

प्रशासन अलर्ट मोड़ पर

बता दें कि वेतन बढ़ाए जाने की मांग को लेकर नोएडा में मजदूर पिछले कुछ दिनों से उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसे लेकर योगी प्रशासन भी अब अलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी का कहना है कि श्रमिकों के अधिकारों का हनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदर्शन का कारण

जानकारी के मुताबिक ये सभी कर्मचारी लंबे समय से वेतन वृद्धि की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह विरोध प्रदर्शन पिछले चार दिनों से चल रहा है जो आज हिंसक हो गया।

यातायात पर पड़ रहा प्रभाव

इस विरोध प्रदर्शन और हंगामे के कारण नोएडा के सेक्टर-60, 62 और फेज-2 के मुख्य मार्गों पर भारी जाम लग गया है, जिससे दफ्तर जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Next Story