Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

एग्जाम सेंटर में नहीं मिली एंट्री! मैट्रिक की परीक्षा छूटी तो छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान

Aryan
18 Feb 2026 2:08 PM IST
एग्जाम सेंटर में नहीं मिली एंट्री! मैट्रिक की परीक्षा छूटी तो छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान
x
पुलिस को पटना-गया रेलखंड स्थित महाराजचक गांव के पास रेलवे ट्रैक से एक अज्ञात लड़की का शव पड़ा मिला

पटना। बिहार में कड़ी सुरक्षा के बीच मैट्रिक की परीक्षा ली जा रही है। देर से सेंटर पहुंचने वाले छात्र—छात्राओं को किसी भी हाल में परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं दी जा रही। इस बीच एक छात्रा के एग्जाम सेंटर पर देर से पहुंचने पर उसे एंट्री नहीं मिली। इससे आहत होकर छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। परीक्षा के पहले दिन ही दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। छात्रा की पहचान कोमल कुमारी के रूप में हुई है। यह घटना ने मसौढ़ी थाना क्षेत्र के खरजंबा गांव की है।

सोशल मीडिया से हुई पहचान

पुलिस ने कहा पटना-गया रेलखंड स्थित महाराजचक गांव के पास रेलवे ट्रैक से एक अज्ञात लड़की का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच अस्पताल भिजवा दिया। दूसरी ओर जब कोमल बहुत देर तक अपने घर नहीं लौटी तो परिजन परेशान होकर उसकी तलाश शुरू कर दी। परिजन अपनी बेटी की तलाश कर रहे थे, इसी बीच सोशल मीडिया पर बेटी की वायरल हुई तस्वीर को देखकर उनके होश उड़ गए। उसके बाद तुरंत वो लोग थाना पहुंचे और पुलिस पूरी घटना विस्तार से जानकारी दी। परिजनों ने रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात लाश की पहचान अपनी बेटी पहचान कोमल के रूप में की। परिजनों ने बताया कि सड़क जाम की वजह से कोमल बरनी स्थित मैट्रिक परीक्षा केंद्र पर कुछ बिलंब से पहुंची थी।

छात्रा पटना-गया रेलखंड पर कूदी

मसौढ़ी थाना क्षेत्र के खरजंबा गांव निवासी मंटू यादव की पुत्री कोमल परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलने के बाद वह घर लौटकर खूब रो रही थी। परिजनों ने उसे समझाया उसके बाद वो अपने कार्य में व्यस्त हो गए। इसी बीच कोमल ने अपने कपड़े बदले और घर से चुपचाप बिना किसी को कुछ बताए निकल गई तथा महाराजचक के पास रेल पटरी पर एक ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। बताया गया कि मैट्रिक की परीक्षा देने के लिए एग्जाम सेंटर पर थोड़ी देर से पहुंची कोमल को गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने एग्जाम सेंटर पर प्रवेश करने से रोक दिया। पीड़िता के परिजनों ने कहा कि परीक्षा छूटने से वह काफी तनाव में थी।


Next Story