
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- भारत लौटीं ईशा गुप्ता!...
भारत लौटीं ईशा गुप्ता! वापसी पर किया पोस्ट, बोली- डर का है ऐसा माहौल...

मुंबई। अभिनेत्री ईशा गुप्ता यूएई में इजरायल-ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के कारण फंस गई थी। जिसके बाद अब खुशी की बात ये है कि ईशा, भारत वापस आ गई हैं। जिसके बाद उन्होंने अबू धाबी एयरपोर्ट पर अराजकता और डर के माहौल का जिक्र करते हुए भारत सरकार और स्थानीय प्रशासन की सराहना की है।
घर लौटीं ईशा
ईशा गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर फैंस को इसकी खुशखबरी दी। उन्होंने एयरलाइंस, UAE सरकार और होटल स्टाफ को मदद के लिए धन्यवाद दिया। एक्ट्रेस ने एक लंबा नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, 'घर वापस आ गई हूं। सभी को उनकी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। जिस स्थिति में हम सभी थे, वह बहुत कठिन थी। सच में भगवान की कृपा से सुरक्षित रहना। यह सब 28 फरवरी को शुरू हुआ था, जब मैं एयरपोर्ट पर थी। दोपहर 1 बजे तक एयरपोर्ट बंद हो गया, चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई, क्योंकि किसी को नहीं पता था कि क्या हुआ है। फिर मिसाइल अटैक की खबरें आने लगीं और किसी को नहीं पता कि अगले पल में क्या होने वाला है। अजनबी लोग एक-दूसरे को सांत्वना दे रहे थे, सभी अपने घरवालों को फोन कर रहे थे।
उन्होंने आगे लिखा, 'यहां मैं यह जरूर बताना चाहूंगी कि मैंने जो देखा, वह UAE देश की ताकत थी। हम अबू धाबी एयरपोर्ट पर थे। ग्राउंड स्टाफ और एयरपोर्ट पर थे। ग्राउंड स्टाफ और एयरपोर्ट सिक्योरिटी ने तुरंत एक्शन लिया और पूरे समय शांत रहकर काम किया, भले ही हम सभी इस स्थिति में एक साथ थे। मैंने तब तक खुद चेक-इन नहीं किया था, इसलिए मैं पलटकर अबू धाबी में अपने होटल की ओर वापस चली गई।




