Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

पिता के निधन के बाद भी रिंकू सिंह ने नहीं हारी हिम्मत! 1 मार्च को होने वाले मैच में टीम का होंगे हिस्सा

Shilpi Narayan
27 Feb 2026 11:13 PM IST
पिता के निधन के बाद भी रिंकू सिंह ने नहीं हारी हिम्मत! 1 मार्च को होने वाले मैच में टीम का होंगे हिस्सा
x

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह फिलहाल अपनी जिंदगी की सबसे मुश्किल दौर गुजर रहे हैं। जहां एक तरफ टी 20 वर्ल्ड कप चल रहा है तो वहीं दूसरी ओर उनके सिर से पिता का साया उठ गया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-जिम्बाब्वे के मैच के कुछ ही घंटों बाद रिंकू के पिता का निधन हो गया। इस बीच रिंकू को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।

रिंकू फिर से टीम इंडिया के साथ जुड़ जाएंगे

बता दें कि दुख और दर्द की इस घड़ी के बावजूद रिंकू ने हिम्मत दिखाते हुए देश के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाने का फैसला किया है। जानकारी के अनुसार, पिता का अंतिम संस्कार करने के बाद रिंकू फिर से टीम इंडिया के साथ जुड़ जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रिंकू सिंह 28 फरवरी को कोलकाता में टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे, जहां भारतीय टीम का सामना वेस्टइंडीज से होना है। ये मैच 1 मार्च को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा और इसे जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी। ऐसे में टीम की जरूरत को देखते हुए रिंकू ने इतना बड़ा फैसला लिया है और अपनी हिम्मत की मिसाल पेश की है। रिंकू फिलहाल अपने परिवार के साथ अलीगढ़ में हैं।

रिंकू को प्लेइंग-11 में नहीं मिली थी जगह

दरअसल, रिंकू के पिता खानचंद सिंह का ग्रेटर नोएडा में एक अस्पताल में निधन हो गया था। वो पिछले कुछ वक्त से लिवर कैंसर की चौथी स्टेज से जूझ रहे थे। निधन से पहले पिता की बिगड़ती हालत को देखते हुए रिंकू टूर्नामेंट के बीच में ही उनसे मिलने ग्रेटर नोएडा पहुंचे थे। हालांकि इसके बाद वो जिम्बाब्वे के खिलाफ गुरुवार 26 फरवरी को हुए मैच से एक दिन पहले ही वापस टीम में लौट आए थे लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में रिंकू को प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली थी लेकिन वो सब्स्टिट्यूट फील्डर के तौर पर मैदान पर उतर थे। मैच खत्म होने के कुछ ही घंटों बाद उन्हें पिता के निधन की खबर मिली।

Next Story