Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

भले ही आपको सिलेंडर न मिल रहा हो लेकिन सरकार ने आज फिर किया दावा-LPG की सप्लाई सामान्य है

Shilpi Narayan
10 April 2026 6:44 PM IST
भले ही आपको सिलेंडर न मिल रहा हो लेकिन सरकार ने आज फिर किया दावा-LPG की सप्लाई सामान्य है
x

नई दिल्ली। अमेरिका- इजराइल और ईरान के बीच सीजफायर के बाद भी लगातार तनाव बढ़ते जा रहे हैं। जिसकी वजह से भारत भी LPG , पेट्रोल और डीजल जैसी समस्या से जूझ रहा है। इस बीच भारत के लिए एक राहत वाली खबर सामने आई है। दरअसल, कहा जा रहा है कि अब इन चीजों को लेकर भारत की टेंशन खत्म हो जाएगी। इसको लेकर भारत सरकार की ओर से ताजा बयान सामने आया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया है कि सरकार रोजाना लगभग एक लाख सिलेंडर बेच रही है।

घरेलू LPG की सप्लाई सामान्य बनी हुई

मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि एलपीजी वितरकों और पेट्रोल पंपों के पास पर्याप्त स्टॉक है और किसी भी तरह की कमी की कोई रिपोर्ट नहीं है। वहीं घरेलू LPG की सप्लाई सामान्य बनी हुई है, जिसमें 98% बुकिंग ऑनलाइन हो रही हैं। मंत्रालय ने कहा कि कमर्शियल एलपीजी गैस की सप्लाई 70 फीसदी तक बहाल हो गई है। 14 मार्च से अब तक लगभग 1 लाख 6 हजार टन एलपीजी बेची जा चुकी है और रोज़ाना 6 हजार से 6 हजार पांच सौ टन की बिक्री हो रही है।

बिना आईडी के पांच किलो वाले सिलेंडर की सप्लाई दोगुना

इतना ही नहीं पांच किलो के एलपीजी सिलेंडर को लेकर भी सरकार ने बड़ी अपडेट दी। मंत्रालय ने बताया कि सहायता उपायों में बिना आईडी के पांच किलो वाले सिलेंडर की सप्लाई को दोगुना करना शामिल है। रोजाना लगभग 1 लाख सिलेंडर बेचे जा रहे हैं और 23 मार्च से अब तक कुल 11 लाख सिलेंडर बिक चुके हैं।

लोगों को PNG पर शिफ्ट करने पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि लोगों की जागरूकता के लिए देश भर में 2400 से ज़्यादा जागरूकता कैंप भी लगाए गए हैं। मंत्रालय ने कहा कि प्राकृतिक गैस के मामले में घरेलू इस्तेमाल को प्राथमिकता दी जा रही है। उद्योगों को होने वाली सप्लाई लगभग 80% तक बहाल हो गई है और उर्वरक क्षेत्र को होने वाली सप्लाई 95% तक पहुंच गई है। इसके अलावा एलपीजी गैस इस्तेमाल करने वालों को पीएनजी पर शिफ़्ट करने की कोशिशें भी की जा रही है।

Next Story