Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

बंगाल में हर कोई बीजेपी को वोट देगा...सांसद रवि किशन का दावा! कहा- लोग अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं...

Aryan
5 April 2026 12:00 PM IST
बंगाल में हर कोई बीजेपी को वोट देगा...सांसद रवि किशन का दावा! कहा- लोग अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं...
x
भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि इस समय पश्चिम बंगाल के लोग अपने अस्तित्व और राज्य के विकास के लिए मतदान करेंगे

लखनऊ। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। वहीं, इस कड़ी में भाजपा सांसद रवि किशन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस समय बंगाली भाई-बहन अपने अस्तित्व को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। बांग्लादेशियों से बंगाल को बचाने की लड़ाई लड़ चल रही है। इस बार वहां हर व्यक्ति वोट देने के लिए घर से बाहर निकलेगा।

अपने अस्तित्व के लिए लड़ रहे लड़ाई

भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि इस समय पश्चिम बंगाल के लोग अपने अस्तित्व और राज्य के विकास के लिए मतदान करेंगे। उन्होंने दावा किया कि बंगालवासियों की पहली पसंद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं और इस बार हर व्यक्ति वोट देने के लिए सक्रिय होगा। रवि किशन ने यह भी कहा कि बंगाल को बाहरी प्रभावों से बचाने और विकास की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए लोग मोदी को चुनेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों की पहली पसंद कमल बन चुकी है।

Next Story