Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

हर किसी की आंखें हुई नम... 22 साल से गायब शख्स कश्मीर में मिला, जानें पूरा मामला

Anjali Tyagi
18 Feb 2026 8:00 PM IST
हर किसी की आंखें हुई नम... 22 साल से गायब शख्स कश्मीर में मिला, जानें पूरा मामला
x

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक ऐसा चमत्कार हुआ है जिसे देख हर किसी की आंखें नम हैं। दरअसल सुरेंद्र विश्वकर्मा साल 2004 में अचानक लापता हो गए थे और अब 22 साल बाद कश्मीर में मिले हैं। यह भावुक कर देने वाली सुन हर कोई रो पड़ा।

गायब होने का समय

वह 2004 में राजगढ़ जिले के भूमरिया गांव से गायब हुए थे। उस समय उनका बेटा दीपक मात्र 2 साल का था। बेटा तो उसे मृत मान चुका था। मगर पत्नी के मन में तब भी ये ख्याल था कि उसका पति एक ना एक दिन जरूर लौटेगा। हुआ भी ऐसा ही बेशक देर लगी, लेकिन पति आखिरकार लौट आया।

पत्नी ने नहीं की दूसरी शादी

बता दें कि राजू की पत्नी त्याग की मिसाल है। पति के लापता होने के बाद वह अपने मायके संवासड़ा (कालीपीठ) में रहने लगीं। उन्होंने इस उम्मीद में दूसरी शादी नहीं की कि शायद कभी राजू लौट आएं। उन्होंने कहा- मुझे कहीं ना कहीं यकीन था कि राजू एक ना एक दिन जरूर लौटेंगे। जब राजू गायब हुए थे, तो उनका बेटा महज 2 साल का था। आज वही बेटा 24 साल का है और उसकी खुद की एक बेटी है। पत्नी ने अकेले दम पर बेटे को पाल-पोसकर बड़ा किया और उसकी शादी भी करवाई।

घर वापसी

राजू की याददाश्त वापस लौटी तो उन्होंने पुलिस को अपना पता बताया। कुपवाड़ा पुलिस ने फिर खिलचीपुर पुलिस से संपर्क किया। कोटवार के माध्यम से जब परिजनों तक यह खबर पहुंची कि राजू जीवित हैं, तो किसी को यकीन नहीं हुआ। 15 फरवरी 2026 को पुलिस टीम उन्हें लेकर राजगढ़ पहुंची।

दादा बन चुके हैं राजू

घर लौटे सुरेंद्र के बेटे दीपक (24 वर्ष) ने बताया कि उन्होंने अपने पिता को कभी देखा नहीं था, सिर्फ फोटो देखी थी. जब वीडियो कॉल पर बात हुई तो सुरेंद्र की 2 साल की पोती ने जब उनसे पूछा- 'कैसे हो दादू?' तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं।

Next Story