
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- शादी करने जा रहा सबका...
शादी करने जा रहा सबका चहेता कपल! जानिए कब शादी के बंधन में बंधेंगे करण-तेजस्वी, इस कॉमेडियन ने किया कन्फर्म?

मुंबई। टीवी के सबसे चुलबुले और चहेते कपल्स में शुमार करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश एक बार फिर अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। जहां सभी फैंस दोनों की शादी का इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स 2 पंडितों के सामने कृष्णा अभिषेक ने हिंट दिया कि अब जल्द ही करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश शादी के बंधन में बंधेंगे। उन्होंने कहा कि करण अब शादी करने जा रहे हैं।
गुरु पूर्णिमा की खास थीम में शो
शो लाफ्टर शेफ्स 2 अब अपने अंतिम चरण में है। यह शो लोगो को बहुत पंसद आया। हाल ही में इस शो का एक नया प्रोमो सामने आया जिसमें गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पंडितों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। एपिसोड में जहां सभी कंटेस्टेंट्स खास व्यंजन बना रहे थे, वहीं कृष्णा अभिषेक का एक मजाकिया सवाल शो में चर्चा का विषय बन गया।
कृष्णा ने कहीं करण की शादी की बात
प्रोमो में देखा गया कि कृष्णा अभिषेक ने पंडितों से कहा कि ये करण हैं अब शादी करने जा रहा है। जिसपर पंडित जी ने कहा कि शादी के बिना जीवन अधूरा है। इसके बाद कृष्णा मजाक करते हुए फिर कहते हैं कि अगर एक शादी से जीवन अधूरा है, तो क्या तीन-चार कर लेनी चाहिए? इसपर पंडित जी ने हंसते हुए जवाब दिया कि शादी केवल एक बार होनी चाहिए। कृष्णा के इस सवाल-जवाब के बाद सेट पर मौजूद सभी हंसने लगे, लेकिन फैंस ने इसे 'तेजरन वेडिंग हिंट' के तौर पर लेना शुरू कर दिया है।
फैंस हुए खुश
बता दें कि प्रोमो के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर रिएक्शन दिए। फैंस ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'तेजरन की शादी जल्द होनी चाहिए', तो किसी ने उन्हें 'परफेक्ट कपल' बताते हुए नजर न लगने की दुआ की। फैंस अब करण और तेजस्वी से जल्द ऑफिशियल अनाउंसमेंट की उम्मीद कर रहे हैं।
क्या शादी करने वाले है तेजरन?
अभी तक करण और तेजस्वी की शादी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इस शो में हुई इस बात ने यह उम्मीदं जगा दी है कि जल्द ही कपल शादी के अटूट रिश्ते में बंध सकते है। फैंस को अब बस उसी पल का इंतजार है जब दोनों सादी के बाद साथ दिखेंगे।