
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- आत्मविश्वास से सब संभव...
आत्मविश्वास से सब संभव हो सकता है... अमेरिका और भारत के बीच डील को लेकर पीएम मोदी ने दी यह प्रतिक्रिया

नई दिल्ली। अमेरिका और भारत के बीच डील होने पर पीएम मोदी ने आज यानी मंगलवार को सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आत्मविश्वास वह शक्ति है जो सब कुछ संभव बनाती है और विकसित भारत के सपने को साकार करने में मदद करेगी। बता दें कि पीएम मोदी यह पोस्ट तब आया है, जब अमेरिका और भारत के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति बन गई। इसके तहत अमेरिका भारतीय सामानों पर पारस्परिक टैरिफ को मौजूदा 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत किया गया है।
पीएम ने पोस्ट में लिखा
प्रधानमंत्री ने कहा कि नागरिकों की यही शक्ति विकसित भारत के सपने को साकार करने में बहुत उपयोगी साबित होगी। उन्होंने एक संस्कृत श्लोक भी साझा किया है जिसका अर्थ है कि धन नेक कामों से कमाया जाता है। श्लोक में लिखा गया है धन साहस और आत्मविश्वास से बढ़ता है, कौशल और दक्षता से स्थिर रहता है, और जब अनुशासन से सुरक्षित रहता है, तो राष्ट्र की प्रगति में योगदान देता है।




