Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

चेहरा-लोमड़ी जैसा,साइज-पांच फीट चौड़ा, दांत-नुकीले...जी हां रेगिस्तान में पहली बार दिखा ऐसा चमगादड़, भौचक रह गए लोग, देखें वीडियो

Shilpi Narayan
1 Oct 2025 7:30 PM IST
चेहरा-लोमड़ी जैसा,साइज-पांच फीट चौड़ा, दांत-नुकीले...जी हां रेगिस्तान में पहली बार दिखा ऐसा चमगादड़, भौचक रह गए लोग, देखें वीडियो
x
करीब ढाई से तीन फीट लंबा और पांच फीट चौड़े पंखों वाला यह जीव ग्रामीणों के लिए दहशत और कौतूहल दोनों का कारण बना।

भीलवाड़ा। भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा क्षेत्र के सुरली कल्याणपुरा गांव में एक अजीबोगरीब चौंकाने वाली घटना सामने आया है। यहां ग्रामीणों को एक विशालकाय चमगादड़ दिखाई दिया। करीब ढाई से तीन फीट लंबा और पांच फीट चौड़े पंखों वाला यह जीव ग्रामीणों के लिए दहशत और कौतूहल दोनों का कारण बना। ग्रामीणों का कहना है कि उसका चेहरा लोमड़ी जैसा था, बड़ी आंखें, फूले हुए नथुने और नुकीले दांत देखकर लोग सहम गए। कई ग्रामीण इसे देखने जमा हो गए ।

प्रजाति उपमहाद्वीप में पाया जाता है

वहीं इस घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची। मांडलगढ़ की सहायक वन संरक्षक पायल माथुर ने बताया कि यह कोई रहस्यमय जीव नहीं बल्कि ‘फ्लाइंग फॉक्स’ नामक प्रजाति का चमगादड़ है। यह भारतीय उपमहाद्वीप में सामान्य रूप से पाया जाता है और इंसानों के लिए बिल्कुल खतरनाक नहीं होता। इनके पंख फैलाने पर यह पांच फीट तक चौड़े हो जाते हैं और चेहरा लोमड़ी जैसा दिखाई देता है।

यह प्रजाति शाकाहारी होती है

हालांकि वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फ्लाइंग फॉक्स मुख्य रूप से फल, फूलों का रस और पराग खाते हैं। ये परागण और बीज फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। थानमल जीनगर का कहना है कि सामान्य रूप से यह प्रजाति शाकाहारी होती है, लेकिन भोजन की कमी होने पर छोटे पक्षियों, चूहों और खरगोशों का शिकार भी कर सकती है। कोटा के चंबल वन क्षेत्र में ऐसे विशालकाय चमगादड़ अक्सर दिखाई देते हैं।

उजाले में लगभग नेत्रहीन हो जाती है

वहीं जानकारों का मानना है कि यह प्रजाति दिन के उजाले में लगभग नेत्रहीन हो जाती है, इसलिए गांव में दिखा चमगादड़ दिन में उड़ नहीं सका। लेकिन रात होते ही यह इकोलोकेशन तकनीक से दिशा पहचानकर उड़ान भर लेता है।

Next Story