
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- 20 साल बाद परिवार का...
20 साल बाद परिवार का मिलन! उद्धव-राज ठाकरे गठबंधन का एलान, बोले- हम दोनों भाई साथ है...

मुंबई। महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स के लिए आज एक बड़ा ऐतिहासिक दिन है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) और राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने आज अधिकारिक रूप से गठबंधन का ऐलान किया है। करीब 20 साल के राजनीतिक मतभेदों के बाद दोनों ठाकरे भाई आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए एक साथ आए हैं। राज और उद्धव ठाकरे की ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जहां दोनों ने कहां कि हम दोनों भाई साथ हैं। साथ ही कहा कि BJP की बातों में नहीं आना है।
बता दें कि घोषणा से पहले दोनों भाइयों ने शिवाजी पार्क स्थित बालासाहेब ठाकरे के स्मारक पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
क्या बोले उद्धव ठाकरे
उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि - ये महाराष्ट्र के लिए एक बड़ा संघर्ष है। हमारी सोच एक है और हम साथ हैं। संयुक्त महाराष्ट्र की लड़ाई के लिए हम दोनों साथ हैं। हम दोनों भाई साथ हैं। मुंबई को तोड़ने की कोशिश हो रही है। दिल्ली में बैठे लोग मुंबई को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। ये लोग महाराष्ट्र को खत्म चाहते हैं। एक साथ साथ रहने के लिए हम दोनों साथ आए हैं। BJP की बातों में नहीं आना है।
महाराष्ट्र का मेयर मराठी होगा, हमारा होगा- राज ठाकरे
राज ठाकरे ने कहा कि किसी भी दल से महाराष्ट्र बड़ा है। हम अभी कोई आंकड़ा नहीं बताएंगे। समय आने पर इसकी घोषणा की जाएगी। बहुत दिनों से महाराष्ट्र जिसका इंतजार कर रहा था, उस शिवसेना-मनसे के बीच आज आखिरकार गठबंधन हो गया है।




