
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- मशहूर शायर मुनव्वर...
मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी तीन तलाक का हुई शिकार! मारता था पति और दहेज की करता था मांग... थाने पहुंची हिबा

नई दिल्ली। मशहूर शायर स्वर्गीय मुनव्वर राणा की बेटी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, उनकी बेटी हिबा राणा तीन तलाक का शिकार हो गई है। वहीं हिबा राणा ने पति सैयद मोहम्मद साकिब और ससुर सैयद हसीब अहमद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। साल 2013 में सुन्नी मुस्लिम रीति रिवाज से हिबा और साकिब का निकाह हुआ था। निकाह के समय सोने ,हीरे के जेवरों के साथ 10 लाख रुपए दहेज में दिए गए थे।
कई बार जान से मारने की कोशिश भी की
बता दें कि आरोप है कि इसके बावजूद ससुराल वाले लगातार 20 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। आरोप है कि हिबा को पति मोहम्मद साकिब अक्सर पीटता था। कई बार जान से मारने की कोशिश भी की। हिबा ने आरोप लगाया कि ससुर भी दहेज के रूप में रकम और फ्लैट की मांग कर रहे थे। 9 अप्रैल 2025 को बहन अर्शिया राणा उर्फ तीना के सामने साकिब ने गाली गलौज करते हुए हिबा को तीन तलाक दे दिया। तीन तलाक देने के बाद घर से धक्के मार कर निकाल दिया। हिबा के दोनों बच्चों को पति ने घर में कैद कर लिया। FIR दर्ज कर मामले की जांच में सहादतगंज थाना की पुलिस जुट गई है।
पिता ने आरोपियों की मांग पूरी कर दी
दरअसल, हिबा ने जानकारी देते हुए कहा कि मामले की जानकारी होने पर पिता ने आरोपियों की मांग पूरी कर दी। लेकिन बीते 9 अप्रैल, 2025 को वे एक बार फिर दहेज में तीन लाख रुपये और फ्लैट की मांग करने लगे। असमर्थका जताने पर पिता और ससुर ने उनकी हत्या का प्रयास किया। किसी तरह से उन्होंने अपनी जान बचाई। हिबा ने बताया कि मामले कि मामले की जानकारी होने पर जब उनकी बहन आर्शिया मिलने ससुराल आई तो साकिब ने बहन से भी गाली-गलौज शुरू कर दिया। यही नहीं आरोपी ने तीन तलाक देकर उन्हें और उनकी बहन को धक्का देकर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत सअदातगंज पुलिस से की।




