
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- 'धुरंधर: द रिवेंज' को...
'धुरंधर: द रिवेंज' को लेकर फैंस ने दिखाई दीवानगी! एडवांस बुकिंग शुरू होते ही कमाई के तोड़े रिकार्ड

मुंबई। रणवीर सिंह, सारा अर्जुन और संजय दत्त स्टारर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं ये फिल्म महज कुछ ही दिनों में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। हालांकि विदेशों में इस फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी पहले ही ओपन हो गई थी, जिससे अब तक 'धुरंधर 2' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपये तक की शानदार कमाई कर ली है।
लाख से अधिक टिकटें बिकी
इंडिया में भी 'धुरंधर: द रिवेंज' के पेड प्रीव्यू शोज रखे गए हैं, जिनकी अभी तक 5 लाख से अधिक टिकटें बिक चुकी हैं और फिल्म ने अच्छी-खासी कमाई कर ली है। अब पेड प्रीव्यू के बाद मेकर्स ने आम जनता के लिए 19 मार्च के रेगुलर शोज की एडवांस बुकिंग भी ओपन कर दी है।
भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू
दरअसल, 'धुरंधर 2' की निर्माता कंपनी 'जियो स्टूडियोज' ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होने की जानकारी शेयर की है। उन्होंने रणवीर सिंह का एक नया धांसू पोस्टर शेयर किया, जिसके कैप्शन में मेकर्स ने लिखा कि बिगाड़ने का वक्त आ गया है। देशभर में 'धुरंधर: द रिवेंज' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, जल्दी से अपनी टिकट बुक कर लीजिए। यह फिल्म दुनियाभर में 19 मार्च को गुड़ी पड़वा, उगादी और ईद के खास मौके पर रिलीज हो रही है। वहीं मेकर्स ने पहले इंडिया में जो एडवांस बुकिंग शुरू की थी, वह 18 मार्च 2026 को होने वाले 'पेड प्रीव्यू शोज' के लिए थी। पेड प्रीव्यू शोज की अभी तक 5 लाख 52 हजार टिकटें बिक चुकी हैं, जिससे भारत में फिल्म की कुल कमाई 27.7 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
5 भाषाओं में रिलीज होगी 'धुरंधर: द रिवेंज'
'धुरंधर-पार्ट 1' को देशभर में जैसा शानदार रिस्पॉन्स मिला था, उसे देखते हुए मेकर्स ने इस स्पाई थ्रिलर के सेकंड पार्ट 'धुरंधर: द रिवेंज' को हिंदी के साथ-साथ साउथ की भाषाओं में भी रिलीज करने का फैसला लिया है। 19 मार्च को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज होगी।




