Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के लिए दर्शक बेसब्र! जानें कब और कहां देख पाएंगे हाई वोल्टेज मैच

Shilpi Narayan
13 Feb 2026 2:30 PM IST
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के लिए दर्शक बेसब्र! जानें कब और कहां देख पाएंगे हाई वोल्टेज मैच
x

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान की टीम जब भी आमने-सामने आती है तो मुकाबला काफी दिलचस्प होता है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान मैच का सभी दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों टीमें अभी तक अच्छी नजर आई हैं। भारत ने शुरुआती दोनों मैच आसानी से जीते हैं, जो मुंबई और दिल्ली में हुए। लेकिन अब पाकिस्तान के खिलाफ मैच श्रीलंका में है। वहीं टीम इंडिया की तरह पाकिस्तान ने भी अपने दोनों मैच जीते हैं।

पाकिस्तान उलटफेर का शिकार होने से बच गई

हालांकि पहले मैच में नीदरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान उलटफेर का शिकार होने से बच गई, टीम की खबर बल्लेबाज रही थी लेकिन यूएसए के खिलाफ बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और 190 रनों का स्कोर खड़ा किया। लेकिन पाकिस्तान जानता है कि उनकी असली चुनौती भारत के सामने है। टी20 इंटरनेशनल में भारत और पाकिस्तान 16 बार आमने सामने हुई है, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। भारत ने 13 तो पाकिस्तान ने सिर्फ 3 मैच जीते हैं। बेशक रिकॉर्ड शानदार है, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ आगामी मैच में भारत पर भी प्रेशर रहेगा। ये दोनों देशों के लिए साख की लड़ाई होती है, जिस पर पूरी दुनिया की नजर रहती है।

भारत बनाम पाकिस्तान मैच किस तारीख को है?

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच रविवार, 15 फरवरी को है। ये टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मैच होगा।

भारत बनाम पाकिस्तान मैच कहां पर होगा?

आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो।

भारत बनाम पाकिस्तान मैच कितने बजे शुरू होगा?

रविवार, 15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप में 3 मैच हैं। भारत बनाम पाकिस्तान मैच तीसरा है, जो शाम को 7 बजे से शुरू होगा। टॉस 6:30 बजे होगा।

भारत बनाम पाकिस्तान मैच का लाइव प्रसारण किस चैनल पर होगा?

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर भारत बनाम पाकिस्तान मैच का लाइव प्रसारण होगा।

किस ऐप पर देखें भारत बनाम पाकिस्तान मैच लाइव?

भारत बनाम पाकिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी

Next Story