
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- सीईओ सुंदर पिचाई के...
सीईओ सुंदर पिचाई के साथ फराह खान की हुई मुलाकात! कोरियोग्राफर ने कहा-जब आप गूगल को हंसाते हैं

मुंबई। फराह खान बॉलीवुड में एक जाना माना नाम है। कोरियोग्राफर से लेकर फिल्म डायरेक्टर बनने का सफर उन्होंने तय किया है। हालांकि अब वो कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काफी एक्टिव हैं। वहीं फिलहाल वो फिल्मों से दूर हैं। फराह खान इन दिनों एक नई राह पर हैं। क्या है वो राह और जब उनकी गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से मुलाकात हुई तो कैसा एक्सपीरियंस रहा? इस बारे में फराह खान ने एक पोस्ट शेयर की है।
अच्छे होस्ट बनने के लिए धन्यवाद
फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर कुछ तस्वीरें की हैं। वह गूगल के ऑफिस में मौजूद हैं। साथ में सीईओ सुंदर पिचाई भी नजर आए। फराह खान ने ऑफिस के स्टॉफ से भी मुलाकात की। अपनी पोस्ट में इस मुलाकात का अनुभव शेयर करते हुए फराह खान ने लिखा कि जब आप गूगल को हंसाते हैं। सुंदर पिचाई और यूट्यूब इंडिया इतने अच्छे होस्ट बनने के लिए धन्यवाद। हालांकि उन्होंने इस दौरान एक फनी बात शेयर करते हुए लिखा कि कुंदर मेट सुंदर।
अब वह कंटेंट क्रिएटर के तौर पर एक्टिव हैं
बता दें कि फराह खान ने फिल्ममेकर शिरीष कुंदर से शादी की है। वहीं फराह खान ने बतौर कोरियोग्राफर, डायरेक्टर बॉलीवुड में काम किया है। अब वह कंटेंट क्रिएटर के तौर पर एक्टिव हैं। उनका कुकिंग व्लॉग फैंस को काफी पसंद आता है। इस व्लॉग चैनल पर वह सेलेब्स के घर जाती हैं, उनके किचेन में टेस्टी डिशेज साथ मिलकर बनाती हैं। साथ ही सेलेब्स के अनसुने किस्से सुनती हैं, कुछ अपनी बातें साझा करती हैं। इस व्लॉग में उनका कुक दिलीप भी नजर आता है, वह भी अब सोशल मीडिया पर फेमस हो चुका है।a




