Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

पंजाब की भूमि पूलिंग नीति के खिलाफ लुधियाना में किसानों का जोरदार विरोध प्रदर्शन

DeskNoida
7 Aug 2025 11:40 PM IST
पंजाब की भूमि पूलिंग नीति के खिलाफ लुधियाना में किसानों का जोरदार विरोध प्रदर्शन
x
भारतीय किसान यूनियन (एकता सिद्धूपुर) के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल, काका सिंह कोटड़ा और बलदेव सिंह सिरसा सहित कई प्रमुख किसान नेताओं ने इस विरोध रैली को संबोधित किया।

पंजाब सरकार की नई भूमि पूलिंग नीति के खिलाफ गुरुवार को लुधियाना में कई किसान संगठनों ने संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन किया। किसान नेताओं ने इस नीति को “किसानों को ज़मीन से बेदखल करने की साजिश” करार देते हुए कहा कि वे उपजाऊ ज़मीन को किसी भी सूरत में नहीं जाने देंगे।

भारतीय किसान यूनियन (एकता सिद्धूपुर) के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल, काका सिंह कोटड़ा और बलदेव सिंह सिरसा सहित कई प्रमुख किसान नेताओं ने इस विरोध रैली को संबोधित किया।

किसानों का कहना है कि पिछली दो-तीन दशकों में जिन ज़मीनों का अधिग्रहण सरकारों ने किया, वह अभी तक विकसित नहीं हुईं और किसानों को उनका मुआवजा तक नहीं मिला। ऐसे में यह भूमि पूलिंग नीति भी उसी दिशा में उठाया गया कदम है, जिसका मुख्य उद्देश्य किसानों को उनकी उपजाऊ ज़मीन से वंचित करना है।

किसान नेताओं ने कहा, “हम अपनी आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को बचाने के लिए यह लड़ाई लड़ रहे हैं। यह सिर्फ ज़मीन नहीं, हमारी अस्मिता और आत्मनिर्भरता का सवाल है।”

आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार पर विपक्षी दलों और किसान संगठनों ने मिलकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इस योजना को "लूट की नीति" बताते हुए कहा कि यह किसानों को उनकी ज़मीन से बेदखल करने का तरीका है।

हालांकि, पंजाब सरकार का कहना है कि भूमि पूलिंग नीति के तहत एक एकड़ भूमि के बदले किसानों को 1,000 वर्ग गज का आवासीय प्लॉट और 200 वर्ग गज का वाणिज्यिक प्लॉट पूरी तरह विकसित भूमि में दिया जाएगा। इसके साथ ही सरकार ने यह भी दावा किया है कि किसी भी किसान की ज़मीन जबरन अधिग्रहित नहीं की जाएगी।

किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर यह नीति वापस नहीं ली गई, तो विरोध और तेज़ किया जाएगा।

Next Story