Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

बेटा का करियर बनाने में पिता ने नहीं की मदद ... गोविंदा ने पत्नी के आरोप पर किया रिएक्ट! जानें क्या कहा

Shilpi Narayan
10 Feb 2026 3:30 PM IST
बेटा का करियर बनाने में पिता ने नहीं की मदद ... गोविंदा ने पत्नी के आरोप पर किया रिएक्ट! जानें क्या कहा
x

मुंबई। अभिनेता गोविंदा लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने उनपर ये आरोप लगाए थे कि गोविंदा ने कभी भी अपने इकलौते बेटे यशवर्धन आहूजा की फिल्म करियर बनाने में मदद नहीं की। इन आरोपों पर अब गोविंदा की तरफ से जवाब आया है और उन्होंने अपने बेटे यश को लेकर खुलकर बात की है। साथ ही उनकी एक्टिंग स्कील पर भी रिएक्ट किया है।

वह बहुत बड़ा अभिनेता बनेगा

दरअसल, गोविंदा ने इंटरव्यू में सारे आरोपों पर खुलकर बात की है जो उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने लगाए थे। इस दौरान गोविंदा ने बेटे यश के एक्टिंग करियर में मदद न करने के मामले पर भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा है। उन्होंने कहा कि मैं यश के बारे में आपको बता दूं कि वह मुझसे ज्यादा अच्छा एक्टर निकलेगा। वह टेक्निकली मुझसे काफी बेहतर है। तो मैं उम्मीद करता हूं, अगर उसे किसी ने अच्छे रिप्रजेंट कर दिया तो, तो वह बहुत बड़ा अभिनेता बनेगा। मैंने साजिद नाडियाडवाला से यश के बारे में बात की तो उन्होंने अपना केबिन उसे दे दिया। ताकि वह फिल्ममेकिंग को बारीकी से समझ लें। कैसे एक फिल्म बनाई जाती है और काम कैसे किया जाता है।

यश जल्द करेंगे डेब्यू

सिनेमा जगत में अपने पिता का नाम रोशन करने के लिए यशवर्धन आहूजा पूरी तरह से तैयार हैं। हाउसफुल जैसी शानदार मूवी बनाने वाले निर्देशक साजिद खान के साथ यश अपनी डेब्यू फिल्म की तैयारी कर रहे हैं, उनके साथ इस मूवी में लापता लेडीज एक्ट्रेस नितांशी गोयल लीड रोल में नजर आएंगी। हालांकि, अभी इस अनटाइटल मूवी की रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

Next Story