Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

पापा करते थे रोकटोक...दो बेटियों ने मिलकर इस तरह पिता को मौत के घाट उतार दिया, जानें पूरा मामला

Aryan
24 Feb 2026 9:00 PM IST
पापा करते थे रोकटोक...दो बेटियों ने मिलकर इस तरह पिता को मौत के घाट उतार दिया, जानें पूरा मामला
x
किसी को ये भनक नहीं लग पाई कि दोनों बहनों ने ही पिता की हत्या की है। लेकिन थाने पहुंचते ही दोनों बहनों के पैर के नीचे से जमीन खिसक गई

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के मोरना के किसान राम प्रसाद की हत्या के मामले में नया मोड़ आया है। जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल अंधेरे में पिता की चाकुओं से वार करने वाली और कोई नहीं उनकी बेटियां ही थीं। इतना ही नहीं हत्या करने के बाद दोनों बहनें अगले दिन मां के आंसू पोंछ रही थी। इस मौके पर सैकड़ों लोग जमा थे। किसी को ये भनक नहीं लग पाई कि इन दोनों बहनों ने ही पिता की हत्या की है। लेकिन थाने पहुंचते दोनों बहनों के पैर के नीचे से जमीन खिसक गई।

दरवाजे के पास पड़ी थी लाश

गांव के रविदास मंदिर के पीछे बस्ती में महिलाओं के रोने की आवाजें आने लगी। फिर वहीं से लोग किसान के घर की तरफ दौड़े। मुख्य दरवाजे के पास रामप्रसाद की खुन से लथपथ लाश पड़ी थी। बेटियां मां से लिपटकर रो रही थी और बेटे बदहवास थे। पहले लोगों को लगा कि बदमाश घर में घुसकर हत्या कर फरार हो गए।

पुलिस ने 2 घंटे तक पूछताछ की

पुलिस लगभग दो घंटे तक जांच करती रही। इसके बाद परिवार के सदस्यों को थाने ले जाया गया। जांच के बाद पता चला कि मां के आंसू पोंछने वाली दोनों बहनों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।

पिता ने गुस्से में बड़ी बेटी कोमल को मारा था चांटा

एक महीने पहले पिता ने गुस्से में बड़ी बेटी कोमल को चांटा मार दिया था। बेटी ने भी पलटवार किया तो पिता-पुत्री के बीच खींचतान हुई। पड़ोसियों ने किसी तरह मामले को शांत किया।

विवाद के बाद किया चूल्हा अलग

कोमल ने झगड़े के बाद से अपना चूल्हा अलग कर लिया। एक ही घर में वह अलग खाना बनाने लगी। सिर्फ पिता नहीं, बल्कि भाई से भी वह नफरत करती थी। कक्षा 11 में पढ़ने वाली छोटी बहन को खूनी योजना में शामिल किया।

बेटियों के पहनावे को लेकर दिखाता था गुस्सा

मृतक पिता बेटियों के पहनावे को लेकर सख्त था। उनके उठने-बैठने को लेकर आए दिन नाराजगी जताई जाती। घर से आसपास तक नहीं जाने दिया जाता था। इसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी,जिसके बाद बेटियों ने ही पिता की हत्या की योजना बना डाली।

एक बहन ने किया था प्रेम विवाह

पुलिस जांच में यह भी तथ्य सामने आया है कि परिवार में लड़कियों की शादियां देर से की जा रही थी। आरोपी कोमल ने भी पुलिस के सामने यह बात स्वीकारी। एक बहन की शादी को लेकर भी कहासुनी हुई थी, बाद में उसने लव मैरिज कर ली।


Next Story